फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Boys attacked 9th class student outside Senior Secondary School in Sector-19

Panchkula News: सेक्टर-19 में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर 9वीं के छात्र पर लड़कों ने किया हमला

Tue, 28 May 2024 05:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Boys attacked 9th class student outside Senior Secondary School in Sector-19
पंचकूला। सेक्टर-19 सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर 9वीं के छात्र पर कड़े से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। इससे घायल छात्र के सिर में टांके लगे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घायल छात्र ने बताया कि वह सेक्टर-19 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता है और आंबेडकर काॅलोनी ढकोली का रहने वाला है। सोमवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने दोस्त के साथ बाहर पहुंचा था। इसी दौरान चार लड़के उसके दोस्त के साथ झगड़ा करने लगे। छात्र ने अपने दोस्त को बचाने के लिए बीच बचाव किया तो इसके बाद सभी वहां से चले गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद आरोपी दोबारा से वापस आए और उसके सिर पर कड़े से वार कर दिया। छात्र के सिर से खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर घायल छात्र ने बताया कि हमला करने वालों में स्कूल के दो छात्र शामिल थे। सेक्टर-19 पुलिस चौकी इंचार्ज राम करन ने बताया कि अभी उनके पास शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed