फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Both the youth were trapped in the swamp 15 feet below.

15 फीट नीचे दलदल में फंसे थे दोनों युवक एनडीआरएफ ने सुबह पहुंचकर दो घंटे बाद शवों को निकाला दो युवकों के डूबने का मामला : पानी में नीचे तालाब के दलदल में फंसे थे शव

Thu, 18 Apr 2024 06:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 18 Apr 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
Both the youth were trapped in the swamp 15 feet below.
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंपेसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। मोरनी के समीप जंगल में स्थित एक तालाब में नहाने गए पांच दोस्तों में से दो बुधवार को शाम डूब गए थे। जबकि एक युवक को उसके दोस्तों ने बचा लिया था। वीरवार सुबह एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। दोनों युवक 15 फीट नीचे दलदल में फंसे थे, इस कारण रातभर दलदल में फंसे होने के कारण डूबने से उनकी मौत हो चुकी थी। एनडीआरफ के मुताबिक तालाब में दलदल होने के कारण वह ऊपर नहीं आ सके। मृतकों की पहचान इरफान (18) रामपुर जंगी पिंजौर और प्रिंस (21) खटौली पंचकूला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने वीरवार शाम को शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि वह वीरवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे टीम के पहुंचे थे। जिसके बाद बोट के जरिये एनडीआरएफ की टीम ने तालाब में सर्च किया। शवों को एंबुलेंस के जरिये सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर चंडीमंदिर थाना पुलिस, वन विभाग व मृतकों के परिजन मौजूद थे।

इरफान 12वीं पास था और प्रिंस ग्रेजुशन कर रहा था

मृतकों के परिजनों ने बताया कि इरफान का एक छोटा भाई है। वह 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने मामा की केमिस्ट शॉप पर साथ में काम करता था और कंप्यूटर का कोर्स भी कर रहा था। वहीं प्रिंस ग्रेजुशन सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था।
विज्ञापन


जानवरों के पानी पीने के लिए बनाया गया है तालाब

मोरनी के जंगलों में काफी जानवर है। वन विभाग ने जानवरों को पानी पीने के कई जगह तालाब बनाया है। जिस तालाब में दोनों युवक डूबे हैं। वह भी जानवरों के पानी के लिए बनाया गया है। जंगल मेें तेंदुआ और अन्य कई जानवर रहते हैं। तालाब के आसपास के जानवरों के पैरों के निशान भी पाए गए हैं। अजय मनीमाजरा निवासी ने बताया कि वह अपने चार दोस्त अमन, इरफान, प्रिंस और गांधी के साथ बुधवार शाम करीब चार बजे मोरनी स्थित निजी होटल से करीब 3 किलोमीटर दूर जंगल के तालाब में नहाने गया था। इस दौरान इरफान और प्रिंस पानी में डूबे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed