फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Boring work for the incomplete sump well in Sector-10 resumes.

Panchkula News: सेक्टर-10 में अधूरे संपवेल की बोरिंग फिर शुरू

Fri, 11 Sep 2026 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Boring work for the incomplete sump well in Sector-10 resumes.
मकान नंबर 240 के पास जल निकासी की समस्या से परेशान थे लोग
विज्ञापन

पार्षद ने अधिकारियों के सामने उठाया था मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-10 में मकान नंबर 240 के पास लंबे समय से अधूरे पड़े संपवेल की बोरिंग का काम दोबारा शुरू करवा दिया गया है। काम शुरू होने से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वार्ड पार्षद भारत हितैषी ने बताया कि स्थानीय निवासियों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों के समक्ष लगातार इस कार्य को पूरा करवाने का मामला उठाया था।

अधूरे संपवेल से प्रभावित थी जल निकासी
भारत हितैषी ने बताया कि संपवेल का काम अधूरा रहने के कारण क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब बोरिंग का काम दोबारा शुरू होने के बाद समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


गुणवत्ता के साथ जल्द काम पूरा करने की अपील
वार्ड पार्षद ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बोरिंग का काम गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करवाने की अपील की, ताकि स्थानीय लोगों को जल निकासी की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed