फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Book fair: Poetry, novels and criticism books are the first choice of readers

पुस्तक मेला : शेरो-शायरी, उपन्यास व आलोचना की किताबें पाठकों की पहली पसंद

Sat, 20 Jan 2024 03:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Book fair: Poetry, novels and criticism books are the first choice of readers
सत्यनारायण कौशिक बोले-शहर में पुस्तक मेले का आयोजन प्रत्येक वर्ष होेना चाहिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर -5 के यवनिका टाउन पार्क में पुस्तक मेले के पांचवें दिन सर्दी के बावजूद पाठकों की संख्या ज्यादा दिखी। इस साप्ताहिक मेले में शेरो शायरी, उपन्यास, व आलोचना की किताबें पाठकों की पहली पसंद हैं। वहीं, नरेंद्र कोहली की महासमर के नौ अध्याय को भी पाठकों ने सराहा। इस पुस्तक मेले की थीम ‘विद्युत प्रवाह से ज्ञान प्रवाह’ है। मेले में हर दिन अलग विषय पर कार्यशाला और सांस्कृतिक का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
शुक्रवार को ‘कृषि विज्ञान का सामाजिक आयाम’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अथिति के रूप में कृषि एंव किसान विभाग के निर्देशक सत्यनारायण कौशिक मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान पराली नहीं जलाते हैं। उन्होंने पुस्तक मेले का आयोजकों का धन्यवाद करते हुए हर साल पुस्तक मेले का आयोजन करने की अपील की। साथ ही लोगों को किताबें खरीदने और पढ़ने के लिए प्रेरित किया। शुक्रवार को मेले में जानी-मानी साहित्यकार नासिरा शर्मा भी पहुंचीं।
विज्ञापन


जीवन को नई दिशा देती हैं किताबें
पिजौंर के निवासी उत्सव ने बताया कि किताबें जीवन को नई दिशा देने का काम करती हैं। हमें अपने जीवन में अधिक से अधिक किताबें पढ़नी चाहिए। वहीं, कालका निवासी शुभम डाबला ने बताया कि किताबें हमें सही मायनों में सही तरीके से जीवन जीना सीखती हैं। वहीं, प्रकाशन संस्थान के विक्रेता रमन कुमार चौधरी ने बताया कि विवेकानंद के विचार कोश, अपराध और दंड, करमाजो सोधारुलुं (द ब्रदर) जैसी किताबें युवाओं को पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed