फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Body of engineering student found in PG

चंडीगढ़ः बीटेक के छात्र ने पीजी में किया आत्महत्या, मकान में मिला बैंक मैनेजर का शव

Sat, 25 Jan 2020 04:25 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 25 Jan 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Body of engineering student found in PG
सांकेतिक तस्वीर।

चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित पीजी में वीरवार देर रात इंजीनियरिंग के छात्र का संदिग्ध हालत में शव मिला। घटना का पता उस समय लगा, जब फोन नहीं उठाने पर छात्र की महिला दोस्त उसके घर पहुंच गई। अंदर से बंद दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक को सूचित कर दरवाजा तोड़ा गया।

विज्ञापन

 

इस दौरान छात्र बेड पर बेसुध पड़ा था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छात्र को तुरंत जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी शुभम शर्मा (22) के रूप में हुई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि शुभम नशे का आदी था। हो सकता है उसकी मौत नशे के ओवरडोज से हुई हो। वहीं, महिला दोस्त से पूछताछ में सामने आया कि शुभम नशा करना छोड़ चुका था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला साफ हो जाएगा कि मौत किन कारणों से हुई। घटना बीते वीरवार रात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना के समय दरवाजा अंदर से बंद था। शुभम पिछले पांच-छह महीने से सेक्टर-35 में रहकर इंजीनियरिंग की इंटर्नशिप कर रहा था। पुलिस शुभम का मोबाइल खंगालने में जुटी है। शुक्रवार को पुलिस ने शुभम का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।



बैंक मैनेजर का मिला शव
उधर, शुक्रवार सुबह सेक्टर-42 स्थित एक मकान में मूलरूप से मानसा के रहने वाले बैंक मैनेजर रंजीत सिंह (58) का शव मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि रंजीत नशा करने का आदी था। पुलिस का कहना है कि जिसके चलते उसका लीवर डैमेज हो गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवा दिया है। सेक्टर-36 थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed