फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Body of 40-year-old man recovered in Johluwal village of Panchkula, murder suspected

Panchkula News: पंचकूला के जोहलुवाल गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

Tue, 16 Dec 2025 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Body of 40-year-old man recovered in Johluwal village of Panchkula, murder suspected
सुनसान जगह पर बैग में पैक मिला सड़ा-गला शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पिंजौर के मढ़ावाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत जोहलुवाल गांव में रविवार शाम एक सुनसान स्थान पर करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव एक बड़े बैग में पैक था और सड़ी-गली हालत में मिला, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक सैंपल एकत्र किए, वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कालका अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया।
विज्ञापन

मढ़ावाला चौकी क्षेत्र के एसएचओ बच्चू सिंह ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रविवार शाम स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव एक बैग में बंद मिला और उसकी स्थिति काफी खराब थी। शव से तेज बदबू आ रही थी, जिससे यह स्पष्ट है कि वह काफी समय से वहां पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की आशंका गहराई
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह शव को बैग में पैक कर सुनसान स्थान पर फेंका गया है, उससे हत्या की आशंका और मजबूत होती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई है।


शिनाख्त के प्रयास जारी
पुलिस मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और मामले की वास्तविक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed