फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Body elections: Votes will be cast today amid tight security

निकाय चुनाव ः कड़ी सुरक्षा के बीच आज वोट डाले जाएंगे

Sun, 14 Feb 2021 01:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Body elections: Votes will be cast today amid tight security
चंडीगढ़। निकाय चुनाव शांतिपूर्ण हों इसके लिए पंजाब सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संगीनों के साए में रविवार को होने वाले मतदान के लिए 19 हजार पुलिसकर्मियों को मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। साथ ही मतदान के लिए कार्य को सुचारु संचालित करने के लिए 20510 कर्मचारियों को लगाया गया है। वोटिंग सुबह 8 से शुरू होकर शाम 4 बजे तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

पंजाब के आठ नगर निगमों, 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए 14 फरवरी को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान किया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि मतदान को निष्पक्ष और अमन-सुरक्षा के साथ पूरा करने के लिए कुल 30 आईएएस, पीसीएस अधिकारियों को बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनके अलावा पंजाब पुलिस के आईजी, डीआईजी रैंक के पुलिस पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

मोहाली, रोपड़ और फतेहगढ़ साहिब के लिए मुखविंदर सिंह छीना, आईपीएस, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट के लिए सुरजीत सिंह, आईपीएस, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट के लिए बलजोत सिंह राठौर, आईपीएस, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर के लिए सुरिंदर कुमार कालिया, आईपीएस, फिरोजपुर, मुक्तसर, मोगा और फाजिल्का के लिए हरबाज सिंह, आईपीएस और पटियाला, लुधियाना, बरनाला और संगरूर के लिए गुरिंदर सिंह ढिल्लों आईपीएस को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट डालने का कार्य ईवीएम से होगा। इसके लिए 7000 वोटिंग मशीनों का प्रबंध किया गया है। वोटों के कार्य निर्विघ्न रूप से पूरे करने के लिए 20510 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा लगभग 19,000 पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं। किसी भी अशांति की आशंका पर मौके पर तैनात कर्मचारी संबंधित पर्यवेक्षक को तत्काल सूचित करेंगे।
आयोग प्रवक्ता ने बताया कि नगरपालिका चुनाव के लिए कुल 2302 वार्डों के लिए 9222 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राज्य में कुल 4102 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 1708 संवेदनशील बूथ और 161 अति संवेदनशील बूथ हैं। जो वोटर शाम 4 बजे तक अपने-अपने पोलिंग बूथों में दाखिल हो जाएंगे उनको वोट डालने का मौका दिया जाएगा।

मतदान और मतगणना के दिन पंजाब में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 14 फरवरी को होने वाले मतदान और 17 फरवरी को होने वाली मतगणना यानी इन दो दिन ड्राई-डे घोषित किया गया है। वोटों की गिनती 17 फरवरी को सुबह 9 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed