फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bluetooth was brought in secretly and was caught during checking.

Panchkula News: छुपा कर लाये ब्लूटूथ, चेकिंग में पकड़े गए

Fri, 13 Feb 2026 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Bluetooth was brought in secretly and was caught during checking.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायपुररानी। रायपुररानी के मौली गांव स्थित परीक्षा केंद्र में चल रही स्टाफ सिलेक्शन परीक्षा मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा के दौरान दूसरी शिफ्ट में नकल का एक प्रयास सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से विफल कर दिया गया। परीक्षा केंद्र पर तैनात सुरक्षा टीम ने जांच के दौरान एक छात्र को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। उसके पास से ब्लूटूथ समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।

पकड़ा गया परीक्षार्थी हरियाणा के सोनीपत जिले से परीक्षा देने पहुंचा था। जांच के दौरान सामने आया कि छात्र इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को गुप्तांगों में छिपाकर परीक्षा केंद्र में लाया था ताकि सुरक्षा जांच से बच सके और परीक्षा के दौरान नकल कर सकें।
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मियों ने संदेह होने पर छात्र की गहन जांच की। उसके पास डिवाइस बरामद होने के बाद उन्हें तुरंत परीक्षा देने से रोक दिया गया। इसके बाद छात्र को छोड़ने आए उसके भाई को भी पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में केंद्र प्रबंधन ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रीतम ने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी, जिसके चलते नकल का यह प्रयास समय रहते पकड़ में आ गया। फिलहाल स्टाफ सिलेक्शन कमीशन व निजी कंपनी की ओर से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं दी गई है। यदि कमीशन या निजी कंपनी शिकायत देती है जो अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

6 फरवरी को भी पकड़े गए थे दो छात्र
6 फरवरी को भी भिवानी व जींद के दो छात्रों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पकड़े गए थे। जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। आरोपियों को अदालत द्वारा चार दिन की रिमांड दी गई थी।



जैमर में भी काम करता है इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

पिछले दिनों व वीरवार को मिले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैमर में भी काम करता है। यह डिवाइस जैमर की तरंगों को तोड़कर कम्युनिकेशन स्थापित करता है। परीक्षा देने आया छात्र अपने साथ रिसीवर डिवाइस लेकर आता है व ट्रांसमिशन डिवाइस बाहर ही अन्य व्यक्ति के पास छोड़ देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed