फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   blood donation camp, panchkula blood donation camp, community center blood donation camp, panchkula

सामुदायिक केंद्र में ब्लड डोनेशन कैंप, 55 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 04 Jul 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला
ब्यूरो, अमर उजाला/ पंचकूला Updated Mon, 04 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
 blood donation camp, panchkula blood donation camp, community center blood donation camp, panchkula
रक्‍तदान ‌कैंप - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सामुदायिक केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 55 लोगों ने रक्तदान किया। पंचकूला सेक्टर-6 ब्लड बैंक के डॉक्टरों की टीम ने डॉ. सीमा घई के नेतृत्व में लोगों का रक्त एकत्रित किया।
विज्ञापन


यह शिविर भारत विकास परिषद, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला व जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्घाटन अंबाला-पंचकूला के आयुक्त आरसी मिश्रा ने किया। इस मौके पर आरसी मिश्रा ने भारत विकास परिषद, स्टेट बैंक आफ पटियाला तथा जिला रेडक्रॉस सोसायटी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जो रक्त एकत्रित होता है, उससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इस मौसम में पौधरोपण अवश्य करें ताकि पर्यावरण को और अधिक हरा-भरा बनाया जा सके। इस दौरान ड्रग नियंत्रक नरेंद्र आहुजा, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के जोनल महाप्रबंधक, जिला प्रशिक्षण  अधिकारी रमेश चौधरी सहित भारत विकास परिषद प्रयास संस्था और स्टेट बैंक आफ पटियाला के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed