फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Blood Donation Camp: 56 people voluntarily donated blood, Vishwas Foundation organized a camp in Sanskriti Model School

रक्तदान शिविर : 56 लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, विश्वास फाउंडेशन ने संस्कृति मॉडल स्कूल में लगाया शिविर

Mon, 21 Jun 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Blood Donation Camp: 56 people voluntarily donated blood, Vishwas Foundation organized a camp in Sanskriti Model School
पंचकूला। अब तक स्थानीय पर्यटन का केंद्र बना रहने वाला मोरनी जल्द ही टूरिज्म हब बनने की दिशा में आगे बढ़ने लगा है। अब सरकार पंचकूला क्षेत्र में सांस्कृतिक, मेडिकल, वन्य जीव और अन्य क्षेत्रों में विकसित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखा रही है। यही वजह है कि यहां न सिर्फ एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरुआत की गई बल्कि यहां पंचकर्मा सेंटर शुरू किया गया और अब जल्द ही भूत बंगला भी तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएम ने मुख्यमंत्री ने कहा कि साहसिक खेल गतिविधियों के लिए लोगों को बहुत दूर मनाली जैसे क्षेत्रों में जाना पड़ता है। शिवालिक की पहाड़ियों के बीच मोरनी हिल्स एरिया में इस तरह की गतिविधियां शुरू होने से लोगों को न सिर्फ रोमांचक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा बल्कि इनसे आसपास के क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है। इस क्षेत्र का भौगोलिक एवं सामाजिक रूप से प्राचीन इतिहास रहा है।
विज्ञापन

कालका से कलेसर तक होगा पर्यटन रूट
सीएम ने कहा कि कालका से कलेसर तक का क्षेत्र पर्यटन रूट के रूप में विकसित किया जा रहा है। नाडा साहब और मनसा देवी तीर्थ स्थलों के विकास के लिए केंद्र से 49 करोड़ रुपये की राशि मिली है जिससे इन स्थलों पर कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिबद्री के लिए 52 करोड़ रुपये की राशि मिली है, जिससे वहां पर भी कार्य करवाए जा रहे हैं। इस रूट से मोरनी को भी जोड़ा जा रहा है। इसमें माधोगढ़, लोहगढ़ में बना किला भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूरिज्म के हिसाब से और स्थानों पर भी गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इनमें रानी महल बावड़ी नारनौल, ब्रह्म सरोवर कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल में भी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को टूरिज्म के मानचित्र पर अलग पहचान दिलाना है। इसके लिए पर्यटन विभाग निरंतर योजनाओं पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि धर्मस्थलों की यात्राओं के लिए पहले से ही कई योजनाएं चल रही हैं जिनमें स्वर्ण जयंती सिंधु दर्शन योजना, नांदेड हुजूर साहिब, पटना साहिब आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने खर्टिया बड़ी शेर से भोज कोटी संपर्क मार्ग पर घग्गर नदी पर पांच स्पैन के पुल का उद्घाटन किया।

इससे आसपास के 10 गांवों को लाभ मिलेगा। पर्यटन विभाग की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों से योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। यहां पर अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, महानिदेशक आरएस वर्मा, पर्यटन विभाग के एमडी डॉ. नीरज, खेल विभाग निदेशक पंकज नैन पूर्व विधायक लतिका शर्मा , मीडिया को-आर्डिनेटर रमनीक मान, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed