फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Blood Donation Camp: 46 people donated blood in the camp, Vishwas Foundation organized a camp in collaboration with Amar Ujala Foundation in Mata Mansa Devi campus

रक्तदान शिविर : शिविर में 46 लोगों ने किया रक्तदान, माता मनसा देवी परिसर में विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर

Mon, 28 Jun 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Blood Donation Camp: 46 people donated blood in the camp, Vishwas Foundation organized a camp in collaboration with Amar Ujala Foundation in Mata Mansa Devi campus
पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन ने रविवार को माता मनसा देवी परिसर में साप्ताहिक रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया। इसमें 46 श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में उत्साह से रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में अमर उजाला फाउंडेशन, एचडीएफसी बैंक, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, इंडियन रेडक्रास सोसायटी डिस्ट्रिक्ट ब्रांच पंचकूला ने अहम भूमिका निभाई। शिविर में मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

ब्लड बैंक एमकेयर अस्पताल ब्लड सेंटर वीआईपी रोड जीरकपुर टीम ने डॉक्टर गौरव की मौजूदगी में रक्त एकत्रित किया। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान जैसा पुनीत काम सबसे बड़ी सेवा में आता है।
विज्ञापन

इस रक्तदान शिविर में आए सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र, मास्क, साबुन, स्मृति चिन्ह और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर विश्वास संस्था के अविनाश शर्मा, वर्षा शर्मा, विकास कालिया, वरिंदर कुमार गांधी, सुरेश कुमार, संजय सिंह और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed