फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Blood donation: 52 devotees donated blood at mother's feet, Vishwas Foundation organized a camp in collaboration with Amar Ujala Foundation

रक्तदान : 52 श्रद्धालुओं ने किया माता के चरणों में रक्तदान, विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर

Tue, 14 Dec 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Blood donation: 52 devotees donated blood at mother's feet, Vishwas Foundation organized a camp in collaboration with Amar Ujala Foundation
पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी डिस्ट्रिक्ट ब्रांच पंचकूला ने माता मनसा देवी परिसर में भैरों मंदिर के सामने रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 52 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में अमर उजाला फाउंडेशन ने अहम भूमिका निभाई। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि ब्लड बैंक पीजीआई ब्लड सेंटर चंडीगढ़ कि टीम ने डॉक्टर दीपिका और एम केयर ब्लड सेंटर जीरकपुर की टीम ने डॉक्टर कार्तिक अग्रवाल की देखरेख में रक्त एकत्रित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है, साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान शिविर में आए सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र, मास्क, साबुन, स्मृति चिन्ह और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से श्यामसुंदर साहनी, सविता साहनी, मुलखराज मनोचा, शत्रुघ्न कुमार, नीरज यादव, विशाल कुंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed