{"_id":"601c5df88ebc3e4c6966f84f","slug":"blood-donation-39-camps-in-31-days-2200-donated-blood-pkl-office-news-pkl4029235145","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान : 31 दिन में 39 शिविर, 2200 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान : 31 दिन में 39 शिविर, 2200 ने किया रक्तदान
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना महामारी और ठंड के चलते अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट और विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से जनवरी माह में कुल 39 रक्तदान जागरूकता शिविर लगाए। इसमें दूसरों को जिंदगी देने के लिए 2200 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया।
शिविर में इस बार 92 लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया। रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन दोनों संस्थाओं ने पंचकूला समेत ट्राइसिटी में किया, इसमें रक्तदान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने के कारण डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद रक्तदान करने से मना कर दिया। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने 31 दिन में कुल 24 रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें 1530 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 92 लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया। इसी तरफ विश्वास फाउंडेशन ने कुल 15 शिविर लगाए, इसमें 670 लोगों ने रक्तदान रूपी महादान किया।
श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर ने बताया कि शिविर में रक्तदान के लिए आने वाले लोगों के लिए जलपान का प्रबंध किया जाता है। इसके अलावा रक्तदान से पहले डॉक्टरों की टीम उनकी जांच करती है। इसके बाद उनका हौसला बढ़ाने के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव नीलिमा विश्वास ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कोई कमी नहीं होती है। एक स्वस्थ व्यक्ति को हमेशा रक्तदान करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को जीवनदान देने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन लगातार किया जाएगा।