फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Blood donation: 130 people donated blood in Agrawal Bhawan, a camp organized under the joint aegis of Satya Darshana Charitable Trust and Maharaja Agrasen Welfare Trust

ब्लड डोनेशन : अग्रवाल भवन में 130 लोगों ने किया रक्तदान, सत्य दर्शना चैरिटेबल ट्रस्ट और महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया शिविर

Fri, 24 Sep 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Blood donation: 130 people donated blood in Agrawal Bhawan, a camp organized under the joint aegis of Satya Darshana Charitable Trust and Maharaja Agrasen Welfare Trust
पंचकूला। सत्य दर्शना चैरिटेबल ट्रस्ट और महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में वीरवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया। उन्होंने बैज लगाकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। शिविर में 130 लोगों ने रक्तदान किया। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सत्य दर्शना चैरिटेबल ट्रस्ट और महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट बधाई के पात्र हैं, जो पांच वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

रक्तदान महादान है। रक्तदाताओं द्वारा दान किया गया रक्त किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है। दोनों ट्रस्टों द्वारा रक्तदान शिविरों के आयोजन के साथ-साथ कोरोना काल में भी लोगों की मदद की गई है। जिले में रहने वाले स्लम बस्तियों के गरीब व जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, गरीब कन्याओं के विवाह और गंभीर बीमारी से पीड़ित जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है। गरीब और होनहार बच्चों की शिक्षा व एमबीबीएस, इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए संस्थाओं द्वारा सहयोग दिया जाता है।
विज्ञापन

सत्य दर्शना चैरिटेबल ट्रस्ट और महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान जगमोहन गर्ग ने बताया कि ट्रस्ट का गठन करने की पहल उन्होंने उनके पिता स्वर्गीय सत्यनारायण गर्ग के सामाजिक कार्यों में योगदान से प्रेरित होकर किया था। आज इस रक्तदान शिविर में 130 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है। इसके लिए सभी रक्तदाताओं और सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों व उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ संघ प्रचारक किशोर कांत, महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान सत्यप्रकाश अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी अमित जिंदल, दुर्गा मंदिर पंचकूला सभा के अशोक जिंदल, महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव तरसेम गर्ग, प्रेमचंद आदि अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

59 बार कर चुके हैं रक्तदान
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में सत्य दर्शना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शिविर में सोमनाथ दीवान ने 59 बार रक्तदान किया। वह हर तीन माह बाद रक्तदान करते हैं। इस मौके पर सत्य दर्शना चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन दर्शना देवी, प्रेसिडेंट जगमोहन गर्ग, मनु गर्ग, महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान सतप्रकाश अग्रवाल, कुसुम गुप्ता, लाजपतराय बंसल, प्रेमचंद गर्ग, महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला के फाइनेंस सेक्टरी अशोक जिंदल, ट्रस्टी सज्जन जिंदल, मुकेश बंसल, पुनीत बंसल, तरसेम गर्ग, रामगोपाल गोयल, अजय गर्ग, ओपी गोयल, विजय गर्ग, अरुण सिंघल, मुकेश गर्ग, दीपांशु गर्ग, अपूर्व गर्ग, जय राजा गर्ग, अनंद सिंगला, प्रदीप बंसल, चंद्र गर्ग, सोमनाथ दीवान, तरसेम गोयल, अनिल गर्ग, अनिल गोयल, मधुसूदन बालासरिया, योगराज बंसल, वरिंदर गुप्ता, राजेंद्र कुमार, जय किशन बंसल, राकेश गर्ग, भगवान दास गोयल, नरेश अग्रवाल, उमेश गुप्ता, दीपक गुरु, विजय पगर्ग, पवन गर्ग, पीके गोयल, कृष्ण गोयल, अशोक गुप्ता, तेजा सिंह, सतीश गर्ग, श्याम लाल गुप्ता, विनोद कुमार, श्याम लाल मित्तल, सुशील कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed