फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Blockade at all entrances coming to Morni ..

मोरनी आने वाले सभी प्रवेश द्वार पर नाकाबंदी..

Sun, 20 Sep 2020 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Blockade at all entrances coming to Morni ..
मोरनी। अप्रिय घटना व शराब के नशे में इलाके की सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए शनिवार को जिला पुलिस ने मोरनी आने वाले सभी एंट्री प्वाइंट्स पर बैरिकेटस लगाकर नाकाबंदी की।
विज्ञापन

इस दौरान मोरनी पहुंचने वाले ब्लॉक से बाहरी वाहनों को रोककर उन्हें वापस भेजा गया। वहीं, सैकड़ों वाहनों की चेकिंग भी की गई। सप्ताहभर पहले अपनी बुकिंग करवाकर आने वाले सैलानी पुलिस के साथ उलझते दिखे, परंतु पुलिस ने उनकी एक न सुनी। पुलिस के द्वारा त्रिलोकपुर, रायपुररानी, नाडा साहिब गुरुद्वारा टी प्वाइंट व चंडीमंदिर मार्ग के पास बैरिकेटिंग की गई थी। बता दें कि पुलिस उपायुक्त डीसीपी मोहित हांडा ने 15 सितंबर को ही आदेश जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन

सुनसान हुई सड़कें, टूरिज्म को लगा झटका
वहीं पुलिस की सख्ती से इलाके की सड़कें सुनसान रहीं। वीकेंड पर परिवार सहित पहुंचने वाले लोगों को भी परेशान होकर वापस जाना पड़ा। पिछले दो महीनों के अधिक समय से वीकेंड पर खचाखच रहने वाले गेस्ट खाली रहे। गेस्ट हाउस यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशासन के इस फैसले से इलाके में पर्यटन को काफी झटका लगा है। हिमाचल खुल गया है तो यहां पर सैलानियों की संख्या कम हो गई है इसलिए इन आदेशों को वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed