{"_id":"654d39bebb74d95d5b0f4505","slug":"block-education-officer-conducted-surprise-inspection-of-the-school-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-4784-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मोरनी। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनूप नांदल ने वीरवार काे माेरनी खंड के टिक्कर हिल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल का सुबह औचक निरीक्षण किया। अधिकारी प्रार्थना सभा शुरू हाेने से पहले ही स्कूल में पहुंच गए। उन्होंने प्रार्थना सभा से लेकर स्कूल की सभी गतिविधियों का अवलोकन किया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियो को पढ़ाई और खेल संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने स्कूल की बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों से परीक्षाओं की तैयारी पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षा के पाठ्यक्रम को जाना और संबंधित प्रश्न भी पूछे। गृह कार्य भी चेक किया। उन्होंने बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्राें काे वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों पर बातचीत की। इस दौरान स्कूल के वाइस प्रिंसिपल सुभाष शर्मा, पीजीटी श्याम लाल, दलबीर सिंह, जेबीटी जगदीश चंद्र शर्मा, मोनिका और कविता सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।