फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Blackmail done in the name of app loan, case registered

लोन के नाम पर ब्लैक मेलिंग, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Thu, 22 Sep 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Blackmail done in the name of app loan, case registered
पंचकूला। ऐप से लिए गए लोन की राशि चुकाने के बावजूद लोन देने वाली कंपनी की ओर से ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर सेक्टर-14 पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। सेक्टर-17 निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे मोहित गर्ग ने गेट कैश नाम के ऐप के माध्यम से जून, 2022 में 7000 रुपये लोन लिया थे। लोन लेने के कुछ समय बाद उनके बेटे ने लोन की राशि ब्याज सहित चुका दी थी। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से उनके बेटे के मोबाइल नंबर पर कॉल आने लगी और वह बेटे से मनमाने पैसे मांगने लगे। पैसा देने से मना करने पर फोन पर अज्ञात लोग उसको झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। यहां तक कि शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर पर भी आरोपियों ने फोन किए और हजारों रुपये लेकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। हारकर शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत सेक्टर-14 पुलिस थाने में दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed