फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP's Resounding Victory in Panchkula Municipal Corporation Elections

Panchkula News: पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत

Thu, 14 May 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
BJP's Resounding Victory in Panchkula Municipal Corporation Elections
मेयर समेत 20 में से 17 वार्डों पर कब्जा, कांग्रेस एक सीट पर सिमटी
विज्ञापन

36 हजार से ज्यादा वोटों से जीते श्याम लाल बंसल, दो वार्डों में निर्दलीयों ने बिगाड़ा भाजपा का क्लीन स्वीप
वार्ड-7 और 10 में कांटे की टक्कर, 79 और 59 वोट से तय हुई जीत-हार

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर अपना राजनीतिक वर्चस्व साबित करते हुए मेयर पद समेत 20 में से 17 वार्डों पर जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी श्याम लाल बंसल ने कांग्रेस उम्मीदवार सुधा भारद्वाज को 36,252 वोटों के बड़े अंतर से हराकर मेयर पद पर कब्जा जमाया।

राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 में हुई मतगणना के दौरान शुरुआती राउंड से ही भाजपा ने बढ़त बना ली थी। अंतिम परिणाम में श्याम लाल बंसल को 68,544 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को 32,292 वोट प्राप्त हुए। इनेलो के मनोज अग्रवाल को 3,465, आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार को 2,759 वोट मिले। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार करनैल सिंह बांगड़ और चौधरी चंदन सिंह को क्रमश: 1,188 और 1,051 वोट हासिल हुए। 1,444 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


कांग्रेस सिर्फ एक वार्ड जीत सकी

20 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस केवल वार्ड नंबर-18 में जीत हासिल कर सकी, जहां अमनदीप कौर ने भाजपा प्रत्याशी पूजा रानी को 165 वोटों से हराया। वहीं वार्ड नंबर-17 और 20 में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर भाजपा को झटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांटे की टक्कर वाले वार्ड भी चर्चा में रहे

वार्ड नंबर-7 में भाजपा प्रत्याशी ज्योति प्रसाद ने कांग्रेस उम्मीदवार पंकज को मात्र 79 वोटों से हराया। वहीं वार्ड नंबर-10 में भाजपा के शेखर ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की। उन्हें 1,279 वोट मिले और वे सिर्फ 59 वोटों से विजयी रहे।

वार्ड वाइज परिणाम

वार्ड नंबर-1 से भाजपा की परमजीत कौर 2,358 मतों से विजयी रहीं। उन्हें 3,833 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पायल सोढ़ी को 1,475 वोट और आप की अमृत कौर को 402 वोट मिले। 62 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

वार्ड नंबर-2 से भाजपा की परमजीत कौर 1,979 वोटों के अंतर से विजयी रहीं। उन्हें 3,101 वोट मिले। कांग्रेस की चारू चावला को 1,122 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार जया चानना को 429 वोट मिले। 99 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

वार्ड नंबर-3 से भाजपा के सुरेश कुमार वर्मा 1,087 वोटों के अंतर से विजयी रहे। उन्हें 2,059 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश सिंगला को 972 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार बेनू राव को 898 वोट मिले। 31 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

वार्ड नंबर-4 से भाजपा के भारत हितैषी 2,565 वोटों के अंतर से विजयी रहे। उन्हें 3,688 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी राजीव चौधरी को 1,123 वोट मिले। 84 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

वार्ड नंबर-5 से भाजपा के जय कुमार कौशिक 1,810 वोटों के अंतर से विजयी रहे। उन्हें 3,394 वोट मिले। इनेलो के तरुण साहनी को 94 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी विजय कुमार शर्मा को 1,584 वोट और आप के विशाल को 222 वोट मिले। 55 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

वार्ड नंबर-6 से भाजपा के पार्थ गुप्ता 866 वोटों से विजयी रहे। उन्हें 2,137 वोट मिले। कांग्रेस के दर्शन लाल को 873 वोट, आप के गगन चावला को 113 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीण कुमार गोयल को 1,271 वोट मिले। 59 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

वार्ड नंबर-7 से भाजपा के ज्योति प्रसाद 79 मतों से विजयी रहे। उन्हें 1,791 वोट मिले, जबकि इनेलो के गुरदीश को 551 वोट, कांग्रेस के पंकज को 1,712 वोट, आप पार्टी के राकेश मलिक को 300 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार दीपक चावरिया, प्रेम कुमार और भानु प्रताप को क्रमश: 206, 1,484 और 61 वोट मिले। 67 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

वार्ड नंबर-8 से भाजपा के राज कुमार जैन 948 वोटों से विजयी रहे। उन्हें 2,038 वोट मिले। कांग्रेस की उषा रानी को 1,090 वोट, आप पार्टी के विनोद कुमार को 390 वोट, इनेलो के हरिंद्र को 497 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप तिवारी, राजीव कुमार और सन्नी को क्रमश: 202, 677 और 145 वोट मिले। 51 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

वार्ड नंबर-9 से भाजपा के हरेंद्र मलिक 1,623 वोटों से विजयी रहे। उन्हें 2,966 वोट मिले। कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह को 1,343, इनेलो के नवल किशोर जायसवाल को 57, आप पार्टी के दिनेश ढांडा को 85 और निर्दलीय उम्मीदवार ममता रविकांत स्वामी व सुखबीर सिंह को क्रमश: 578 और 149 वोट मिले। 51 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

वार्ड नंबर-10 से भाजपा के शेखर 59 वोटों से विजयी रहे। उन्हें 1,279 वोट मिले। इनेलो के अंकुश कुमार को 1,220 वोट, कांग्रेस के बलजीत सिंह को 1,128 वोट और आप पार्टी के मंजेश को 205 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिक कौशल, धनंजय कुमार गुप्ता, राजेश कुमार और सौरव चौधरी को क्रमश: 59, 27, 1,027 और 126 वोट मिले। 44 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

वार्ड नंबर-11 से भाजपा की अनुराधा पुरी 1,209 वोटों से विजयी रहीं। उन्हें 3,159 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की अंजू को 1,950 वोट मिले। 77 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

वार्ड नंबर-12 से भाजपा के राकेश जगौता 2,872 वोटों से विजयी रहे। उन्हें 3,827 वोट मिले। कांग्रेस के जगजीत सोई को 955 वोट, आप के संजीव कुमार को 224 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार ओमवती पूनिया को 321 वोट मिले। 62 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

वार्ड नंबर-13 से भाजपा के दीपक गर्ग 2,267 वोटों के अंतर से विजयी रहे। उन्हें 3,839 वोट मिले। कांग्रेस के अक्षय चौधरी को 1,572 वोट और आप के विशाल भारद्वाज को 86 वोट मिले। 65 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

वार्ड नंबर-14 से भाजपा के राकेश गोयल 2,502 वोटों के अंतर से विजयी रहे। उन्हें 3,689 वोट मिले। कांग्रेस के पीयूष गौतम को 1,187 और आप पार्टी के सुमित कुमार को 92 वोट मिले। 102 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

वार्ड नंबर-15 से भाजपा की प्रियंका 965 वोटों के अंतर से विजयी रहीं। उन्हें 2,346 वोट मिले। कांग्रेस की सरस्वती देवी को 1,381 और आप की पिंकी को 87 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका, राजिंद्र कौर और रितु को क्रमश: 243, 677 और 37 वोट मिले। 42 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

वार्ड नंबर-16 से भाजपा की निर्मला देवी 360 वोटों के अंतर से विजयी रहीं। उन्हें 2,039 वोट मिले। आप की रोशनी देवी को 55 वोट, कांग्रेस की सुनीता को 1,679 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार जतिंद्र कौर, नैना, रितु परमार और सुनीता बागड़ी को क्रमश: 673, 415, 1,590 और 503 वोट मिले। 51 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

वार्ड नंबर-17 से निर्दलीय उम्मीदवार अशोक कुमार 754 वोटों के अंतर से विजयी रहे। उन्हें 3,043 वोट मिले। भाजपा के सुदेश कुमार को 2,289 वोट, कांग्रेस के मुकेश कुमार को 1,052 वोट, इनेलो के आशीष कुमार रंगा को 76 वोट और आप के अशोक कुमार (वकील) को 151 वोट मिले। 85 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

वार्ड नंबर-18 से कांग्रेस की अमनदीप कौर 165 वोटों के अंतर से विजयी रहीं। उन्हें 3,000 वोट मिले, जबकि भाजपा की पूजा रानी को 2,835 वोट प्राप्त हुए। 138 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

वार्ड नंबर-19 से भाजपा की मनीषा रानी 1,180 वोटों के अंतर से विजयी रहीं। उन्हें 3,811 वोट मिले। कांग्रेस की नजमा को 2,631 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार राजविंदर कौर को 72 वोट मिले। 62 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।


वार्ड नंबर-20 से निर्दलीय उम्मीदवार रोहित चौधरी 966 वोटों के अंतर से विजयी रहे। उन्हें 3,440 वोट मिले। कांग्रेस के विकास को 785 वोट, भाजपा के गौतम सिंह को 2,474 वोट, इनेलो के गुरदास सिंह बैहर को 187 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार सचिन गुप्ता को 775 वोट मिले। 24 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed