{"_id":"66ccefc26a98d4a79c0628de","slug":"bjps-hatred-towards-farmers-is-clear-from-mp-kanganas-statement-congress-pkl-office-news-c-16-1-pkl1079-501343-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद कंगना के बयान से भाजपा की किसानों से नफरत स्पष्ट : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद कंगना के बयान से भाजपा की किसानों से नफरत स्पष्ट : कांग्रेस
विज्ञापन
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रणौत के किसान आंदोलन को लेकर दुष्कर्म और शव लटकाने के विवादित बयान ने भाजपा के लिए सियासी मुश्किलें खड़ी कर दीं हैं। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि कंगना के बयान से भाजपा की किसानाें से नफरत स्पष्ट होती है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सवाल किया कि भाजपा देश के किसानों के प्रति इतनी नफरत क्यों रखती है। हरियाणा में 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने किसानों के विरोध पर मंडी सांसद की विवादास्पद टिप्पणी से भी असहमति व्यक्त की है। कांग्रेस महासचिव और हरियाणा के पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधने के लिए रणौत की टिप्पणी का सहारा लिया। उन्होंने हिंदी में एक्स पर पोस्ट में कहा कि जल्द ही ठीक हो जाओ कंगना! आखिर भाजपा के लोग देश के अन्नदाता से इतनी नफरत क्यों करते हैं? भाजपा ने हमेशा झूठ बोला है, धोखा दिया है, साजिश की है और हमारे किसानों पर अत्याचार किया है। एक बार फिर भाजपा की एक सांसद ने हमारे अन्नदाता पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। प्रधानमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा के सभी सांसद और विधायक इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं?
इस मुद्दे पर भाजपा की आलोचना करते हुए कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने सवाल उठाया कि पार्टी देश के किसानों के प्रति इतनी नफरत क्यों रखती है। सैलजा ने एक बयान में कहा कि भाजपा ने हमेशा देश के किसानों को झूठ, छल, साजिश और अत्याचार का शिकार बनाया है। एक बार फिर भाजपा सांसद ने हमारे किसानों पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। उन्होंने भी पूछा कि क्या कंगना की किसानों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा थी और उनके शब्द किसी और ने लिखे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व से इस मामले पर जवाब मांगा है।
पंजाब के किसान नेता सरवण सिंह पंधेर, हरप्रीत सिंह, तेजवीर सिंह, शेर सिंह और अन्य ने एक बयान में कहा कि सांसद रणौत ने केवल अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को सफल बनाने के लिए यह टिप्पणी की है। जब उनके पास कोई मुद्दा नहीं होता है, तो वह पंजाब और किसानों के खिलाफ बोलकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करती हैं, लेकिन जनता पहले से ही सच्चाई जानती है और कोई भी इसे गंभीरता से नहीं लेता है।
विज्ञापन
हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा किसानों से नफरत करती है क्योंकि उन्होंने उन्हें कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर किया। गुप्ता ने कहा कि रणौत एकमात्र भाजपा नेता नहीं हैं जिन्होंने किसानों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।