फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP's attitude has been against Punjab, Punjabis and Punjabiat: Vading

पंजाब, पंजाबियों व पंजाबियत के खिलाफ रहा भाजपा का रवैया : वड़िंग

Sun, 15 Mar 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
BJP's attitude has been against Punjab, Punjabis and Punjabiat: Vading
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि भाजपा का रवैया हमेशा पंजाब, पंजाबियों और पंजाबियत के खिलाफ रहा है। शाह की रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए वड़िंग ने कहा कि मोगा में हुई रैली पूरी तरह फीकी साबित हुई है।
विज्ञापन

वड़िंग ने कहा कि यह रैली दरअसल आम आदमी पार्टी सरकार की पूरी मदद से करवाई गई और लोगों को राजस्थान व हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों से लाया गया, जहां दोनों जगह भाजपा की सरकार है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि पंजाब सरकार ने इस रैली को पूरे दिल से समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस उन लोगों को हिरासत में ले रही थी, जिन पर रैली का विरोध करने का शक था। आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा की रैली को दिया गया, यह समर्थन पंजाब के लोगों से छिपा नहीं रह सका, क्योंकि लोग पहले से जानते हैं कि आम आदमी पार्टी भाजपा का ही दूसरा रूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वड़िंग ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जो कुछ कहा, वह पंजाब के लोग पहले से ही जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed