फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP workers will reach every village through the 'Seva Sankalp Abhiyan'.

Panchkula News: सेवा संकल्प अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता

Sun, 13 Sep 2026 12:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
BJP workers will reach every village through the 'Seva Sankalp Abhiyan'.
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर पंजाब भाजपा सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शनिवार को 13 प्रमुख कार्यक्रमों की घोषणा की।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का संदेश गांव-गांव और घर-घर पहुंचाएंगे। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रदेशभर में रक्तदान शिविरों से होगी। इसी दिन शाम सात बजे लाभार्थी और कार्यकर्ता अपने घरों में आशीर्वाद का दीया जलाएंगे।
विज्ञापन

स्कूलों में मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा के तहत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। गांवों में नमो सेवा-अनकही कहानियां के तहत 30 मिनट के नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का आंगन मिलन सेवा के तहत सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के अन्य कार्यक्रम :
अभियान में सेवा ज्योति यात्रा, सेवा-मेरा योगदान और सेवा की कहानी जैसे कार्यक्रम भी शामिल हैं। सेवा सेतु कैंप, सेवा के रंग, राष्ट्र के संग के तहत रंगोली प्रतियोगिताएं होंगी। जन सेवक महाकुंभ का भी आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर एक सप्ताह के लिए सेवा सेतु कैंप लगेंगे। इन कैंपों के जरिये सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed