फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP workers staged a sit-in to surround the CM's residence and were detained.

Panchkula News: सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे भाजपाइयों का धरना, हिरासत में लिया

Fri, 16 Jan 2026 10:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
BJP workers staged a sit-in to surround the CM's residence and were detained.
विभिन्न मुद्दों से जुड़ा ज्ञापन पत्र लेकर सीएम के आवास पहुंचे थे पंजाब भाजपा की कोर कमेटी के सदस्य
विज्ञापन

बैरिकेड लगाकर पुलिस ने रोका, आगे बढ़ने की जिद पर हुई नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब से जुड़े विभिन्न मसलों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल पूछने और उनका आवास घेरने निकले भाजपाइयों को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया। भाजपा नेताओं को बैरिकेड लगाकर सीएम आवास से थोड़ी दूरी पर रोक दिया गया। इस पर वे वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।
कुछ देर बाद नेताओं ने जब बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने बल कर प्रयोग कर उन्हें खदेड़ते हुए हिरासत में ले लिया। इस दौरान भाजपाइयों व पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ कर रहे थे जबकि उनके साथ कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू, मनोरंजन कालिया, पूर्व मंत्री विजय सांपला, श्वेत मलिक, महासचिव अनिल सरीन, राकेश राठौड़ व विनीत जोशी समेत कोर कमेटी के अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रदेश में आज अराजकता का माहौल बना हुआ है और मान सरकार कानून-व्यवस्था कायम करने में पूरी तरह नाकाम रही है। सरकार ने कानून का राज देने का वादा किया था लेकिन वह इसमें पूरी तरह विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा नेता अपने सवालों के जवाब लेने मुख्यमंत्री के पास पहुंचे थे लेकिन मुख्यमंत्री ने बाहर आकर बातचीत करना जरूरी नहीं समझा। केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कहा कि भाजपा अपने निजी हितों के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य के लिए सड़कों पर उतरी है। महासचिव अनिल सरीन ने कहा, प्रदेश में गैंगस्टरों का डर बढ़ता जा रहा है और हर दिन कोई न कोई आपराधिक घटना सामने आ रही है, यह हालात लोगों को आतंकवाद के दौर की याद दिला रहे हैं।

नेता विनीत जोशी ने कहा कि सरकार लोगों के असली दर्द को भूल गई है। लोगों का विश्वास कम हो रहा है और जनता की आवाज दबाई जा रही है। पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि पंजाब में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण राज्य अब 1980 के दशक के आतंकवाद जैसे भयावह माहौल की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed