फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP will celebrate its foundation day on the 6th

Panchkula News: छह को भाजपा मनाएगी अपना स्थापना दिवस

Wed, 02 Apr 2025 02:27 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 02 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
BJP will celebrate its foundation day on the 6th
चंडीगढ़। भाजपा 6 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस मनाएगी। इस अवसर पर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। कार्यकर्ताओं की ओर से पदयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

स्थापना दिवस समारोह के संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली ने बताया कि इस वर्ष स्थापना दिवस सप्ताह भर (6 से 12 अप्रैल तक) विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। कार्यक्रमों की शृंखला के तहत 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय और कार्यकर्ताओं के घरों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। 6 और 7 अप्रैल को सभी बूथों पर प्राथमिक सदस्य एकत्र होकर स्थापना दिवस मनाएंगे। 8 और 9 अप्रैल को प्रत्येक मंडल में पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वहीं, 7 से 12 अप्रैल तक प्रदेश और जिला पदाधिकारी व निर्वाचित प्रतिनिधि गांव चलो अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्वच्छता अभियान, लाभार्थी संपर्क, पदयात्रा, चौपाल, बूथ समिति की बैठक व सामुदायिक नेताओं से संपर्क जैसे कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विज्ञापन

देवशाली ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय करने के लिए प्रदेश स्थापना दिवस समिति के सदस्यों और जिला अध्यक्षों के साथ मंगलवार को बैठक की। इसमें कार्यक्रम सह-संयोजक नरेश पांचाल और इंदिरा सिंह, जिलाध्यक्ष दलीप कुमार, अनूप गुप्ता, भूपेंद्र सिंह सैनी, खुशविंदर सिंह, रविंदर सिंह मलिक और कृष्णकांत सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed