फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP sought sour-sweet experiences of elections from candidates in Punjab

भाजपा ने पंजाब में प्रत्याशियों से मांगे चुनाव के खट्टे-मीठे अनुभव

Fri, 04 Mar 2022 01:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
BJP sought sour-sweet experiences of elections from candidates in Punjab
चंडीगढ़ स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल पंजाब चुनाव प्रभारी और केंद्रीय
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही भाजपा भी अन्य दलों की तरह सक्रिय हो गई है। मतदान के बाद वीरवार को पहली समीक्षा बैठक का आयोजन भाजपा ने किया। इसमें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व सहित पार्टी के 73 प्रत्याशियों ने शिरकत की। केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के सभी प्रत्याशियों से चुनाव के दौरान मिले खट्टे मीठे अनुभव लिखित रूप में मांगे। समीक्षा के दौरान केंद्रीय नेतृत्व ने संकेत दिए कि प्रत्याशियों के कटु अनुभवों को पार्टी गंभीरता से लेगी।
विज्ञापन

पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने बताया कि हमने चुनावी समीक्षा में सभी उम्मीदवारों के कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया, बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। पहले तो हमें लगा कि शायद हम गांव नहीं जा पाएंगे, लेकिन चुनाव में माहौल पूरी तरह बदल गया है। शहर की तरह गांवों में भी भाजपा को सकारात्मक समर्थन मिला है। दविंदर पाल भुल्लर की रिहाई पर शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जेल से रिहाई की घोषणा में भुल्लर का भी नाम था, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां रोड़ा अटका दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आते ही केजरीवाल पंजाबी और सिख धर्म की बात करने लगते हैं, लेकिन दिल्ली में जाएं तो तस्वीर कुछ और ही है।
विज्ञापन

बैठक में पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नरेंद्र सिंह रैना, पवन राणा, अश्वनी शर्मा आदि केंद्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2500 विद्यार्थियों की वतन वापसी
अब तक 2500 से ज्यादा भारतीय विद्यार्थियों को यूक्रेन से घरों तक पहुंचाया जा चुका है। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा के जरिये पूरी सतर्कता बरत रही है। इस कठिन समय में हम सभी को यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों के परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। 7 साल में जब भी विदेशों में ऐसी स्थिति पैदा हुई है, पीएम मोदी ने मोर्चा संभाला है और मुद्दों को सुलझाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed