फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP rubbishes Kejriwal's claims

भाजपा ने केजरीवाल के दावों को झूठा बताया, पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म होने पर सवाल

Sat, 09 Apr 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
BJP rubbishes Kejriwal's claims
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से सूबे में सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार के खात्मे के दावों पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा का कहना है कि केजरीवाल के दावे झूठे हैं, क्योंकि वह सूबे में अलग-अलग दिनों की संख्या बताकर भ्रष्टाचार खत्म होने की बात कह रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने केजरीवाल के तीन वीडियो भी शेयर किए हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया, जो अरविंद केजरीवाल का है। इसमें अपने गुजरात दौरे के दौरान केजरीवाल यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने 10 दिन में पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। एक अन्य इंटरव्यू के वीडियो में केजरीवाल को यह कहते हुए दिखाया गया कि हमने 16 दिन में पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया।
विज्ञापन

दो दिन केजरीवाल और भगवंत मान की हिमाचल प्रदेश यात्रा के दौरान केजरीवाल ने दावा किया था कि पंजाब में हमने 20 दिन में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। पंजाब भाजपा ने केजरीवाल के तीनों बयानों का वीडियो जारी कर कहा है- केजरीवाल जी, गिनती सीख लो। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 23 मार्च को भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू करते हुए आम लोगों के लिए एक एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया था, जिस पर लोग रिश्वत मांगने वालों की शिकायत कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल 23 मार्च से ही पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म हो जाने के आधार पर 10, 16 और 20 दिन में भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed