फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP leader prabhat jha meets yuvraj singh

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से मिलने आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, इस मुद्दे पर हुई बात

Thu, 19 Sep 2019 02:44 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 19 Sep 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
BJP leader prabhat jha meets yuvraj singh
युवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के संपर्क अभियान में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व चंडीगढ़ प्रदेश के प्रभारी प्रभात झा केरल व कर्नाटक हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एनके सोढ़ी और क्रिकेटर युवराज सिंह से उनके आवास पर मिलने पहुंचे और अनुच्छेद 370 और 35ए से जुड़ी एक पुस्तिका भी दी।
विज्ञापन


प्रभात झा ने एनके सोढी व युवराज सिंह से मिलने के बाद कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 का हटाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्यक्ष और अन्य नेताओं ने अपने प्राणों की आहुति तक दे दी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय कश्मीरवासियों के हित में बड़ा फैसला करते हुए यह अनुच्छेद हटाया। उन्होंने कहा कि कश्मीर से इस अनुच्छेद के हटाने से कश्मीर को एक नया कश्मीर बनाने की ओर यह पहला कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वह कश्मीर था, जिसमें लोग खौफ में अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे और अब एक नया कश्मीर होगा, जिसमें अमन और शांति के साथ लोग रहेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी और महासचिव प्रेम कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed