Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP fulfills Congress promise: Saini

कांग्रेस के वादे को भाजपा ने किया पूरा: सैनी

Wed, 09 Dec 2020 12:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
BJP fulfills Congress promise: Saini
पंचकूला। कांग्रेस किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी जमीन तलाश रही है। किसानों को झूठ बोलकर गुमराह कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने ही साल 2019 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में चुनाव जीतने पर इन तीनों कृषि कानूनों को लागू करने का वादा किया था। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार यह तीनों कानून लागू कर रही है तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। यह बातें कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने कही। वह मंगलवार को सेक्टर-2 स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की फितरत है कि फूट डालो और राज करो। देश को कमजोर किया जा रहा है। पीएम मोदी के शासन में आतंकवाद पर लगाम लगी है। देश आंतरिक रूप से सुरक्षित हुआ है। बॉर्डर पार से देश में घुसपैठ कर आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने के लिए आने वालों को ऊपर का रास्ता दिखाया जा रहा है। ऐसे में विपक्ष का देश को कमजोर करने का रवैया चिंताजनक है। उनका आरोप है कि वोट बैंक के तौर पर किसानों को इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस पार्टी इससे पहले भी किसानों को भड़का चुकी है। एक बार यह भ्रम फैलाने की कोशिश की गई थी कि भाखड़ा बांध में पानी से बिजली निकाल कर किसानों को फोका पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पंजाब में अगले साल चुनाव होने के कारण ही कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी किसान हितैषी होने का दावा कर रही है। उनमें किसानों को दिल्ली ले जाने के लिए होड़ लगी है। पीएम नरेंद्र मोदी वादा कर चुके हैं कि न तो कहीं मंडी बंद होगी और न ही एमएसपी खत्म होगा। इसके विपरीत हर साल एमएसपी में बढ़ोत्तरी की जाएगी। कांग्रेस केवल राजनीतिक ग्राउंड तलाशने के लिए हर नीति का विरोध कर रही है। इससे पहले जेएंडके से धारा 370 हटाने का कांग्रेस विरोध कर चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि किसानों की समस्या का जल्द ही समाधान होगा। सरकार कानून में बदलाव कर किसान हित में फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed