फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP engaged for assembly elections, round of meetings continued throughout the day

विधानसभा चुनाव के लिए जुटी भाजपा, दिनभर चलता रहा बैठकों का दौर

Sat, 05 Jun 2021 01:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
BJP engaged for assembly elections, round of meetings continued throughout the day
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को पंजाब भाजपा के प्रभारी चुनाव तैयारियों को लेकर चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी चर्चा की। साथ ही पार्टी की राज्य में स्थिति को लेकर नब्ज टटोली।
विज्ञापन

भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने प्रदेश पदाधिकरियों, सभी मोर्चों के अध्यक्षों, मीडिया तथा सोशल मीडिया के अध्यक्षों के साथ बैठकें कर फीडबैक लिया। बैठक में आगामी रणनीति संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए। प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह सहित संगठन महामंत्री दिनेश कुमार भी मौजूद रहे। दुष्यंत गौतम ने कहा कि पंजाब में गठबंधन टूटने के बाद भाजपा पहली बार अपने दम पर राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इससे पहले भाजपा ने निकाय चुनाव भी अकेले अपने दम पर लड़ा था और उसमें बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और प्रदेश की कई सीटों पर विजय हासिल की। जिला, मंडल तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए बहुत अच्छा कार्य किया। भाजपा का आधार जनता में मजबूत है और इसका प्रत्यक्ष कारण है पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को स्पष्ट बहुमत देकर विजयी बनाना। इस बार पंजाब में भी भाजपा जनता के समर्थन से बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

कैप्टन ने खोया विश्वास
पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। वरिष्ठ नेता भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री के विरुद्ध खुल कर बोल रहे हैं। पंजाब के लोगों में भी कैप्टन अपना विश्वास खो चुके हैं। कांग्रेस प्रदेश की जनता में विश्वास और आधार खो चुकी है। कांग्रेसी मंत्री तथा नेता वोट मांगने के लिए जनता के दरबार में जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed