{"_id":"690392bee4627602610d04eb","slug":"bjp-capable-of-forming-government-on-its-own-in-punjab-captain-amarinder-panchkula-news-c-371-1-mog1001-101751-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम : कैप्टन अमरिंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम : कैप्टन अमरिंदर
Thu, 30 Oct 2025 10:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
मोगा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री, प्रेसवार्ता भी की
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के केंद्रीय नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह वीरवार को मोगा पहुंचे। बुग्गीपुरा चौक से लेकर दुननेके स्थित भाजपा कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने बाइक व कारों के काफिले के साथ उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा फतेह करेगी। यह राज्य के विकास और हित के लिए जरूरी भी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में भाजपा को किसी के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी। पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक स्वास्थ्य कारणों से सक्रिय राजनीति से दूर रहने के बाद अब वे पूरी तरह फिट हैं। वे भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतरे हैं।
अमरिंदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज भारत रक्षा, अर्थव्यवस्था और वैश्विक मंच पर एक नई ऊंचाई पर पहुंचा है। भारत आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है। मजीठिया जांच पर कैप्टन ने कहा कि भारत में एक ही मामले में दो जांच नहीं हो सकती। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में तत्कालीन डीजीपी ने रिपोर्ट हाईकोर्ट में बंद लिफाफे में जमा कर दी थी। ऐसे में अब मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दोबारा जांच की बात करना कानूनी रूप से अनुचित है।