{"_id":"7460af44b3d65808bd0c6179c085ae41","slug":"bikes-struck-killed-in-military","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकें टकराई, मालेगांव निवासी फौजी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकें टकराई, मालेगांव निवासी फौजी की मौत
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 01 Oct 2013 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टर्न कमांड के नजदीक दो बाइकें आपस में बुरी तरह से टकरा गईं, जिसमें एक बाइक पर सवार फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा गत 28 सितंबर को हुआ था और घायल फौजी कमांड अस्पताल में भर्ती था, जहां 29 सितंबर को देर रात उसने दम तोड़ दिया। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के मालेगांव निवासी शिवाजी बुदरक की बाइक के साथ एक अन्य बाइक की टक्कर हो गई थी। टक्कर मारने वाला बाइक सवार तो फरार हो गया था, लेकिन शिवाजी को काफी गंभीर चोट आई थी।
लिहाजा, उसे कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।