{"_id":"67e46610133444cfb706c254","slug":"bike-rider-snatcher-snatched-a-womans-chain-and-fled-panchkula-news-c-87-1-pk11006-120857-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बाइक सवार झपटमार महिला की चेन छीनकर भागेे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बाइक सवार झपटमार महिला की चेन छीनकर भागेे
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में स्नैचिंग की वारदात बढ़ी हैं। आए दिन सेक्टरों में टहलने वाले लोगों को झपटमार निशाना बनाते हैं और वारदात करके आसानी से भाग जाते हैं। मंगलवार की शाम आठ बजे सेक्टर-21 के पार्क में टहलने गई महिला से झपटमार चेन झपटकर भाग गए। सेक्टर-21 निवासी करुणा गुप्ता की शिकायत पर सेक्टर-21 पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि मंगलवार की शाम रात आठ बजे पार्क में टहलने गई थी। जब वापस आने लगी तो पीछे से झपटमार आया और लॉकेट समेत चेन झपटकर मोटरसाइकिल से भाग गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए और डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान करने की जा रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-21 में दूसरी बार हुई स्नैचिंग
करुणा गुप्ता ने बताया कि पिछले हफ्ते 18 मार्च को पार्क में टहलने गई सेक्टर-21 निवासी महक से चेन स्नैचिंग हुई थी। महिला बच्चे को टहलाने के लिए पार्क में गई थी। पुलिस की निगरानी नहीं होने की वजह से अंजान लोगों का सेक्टर में अवागमन बढ़ा है। स्नैचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को सेक्टरों में गश्त लगनी चाहिए।
विज्ञापन
अब तक हुए ये स्नैचिंग
-21 दिसंबर को रूपाली सिंघल से गुरुद्वारा के सामने चेन स्नैचिंग हुई थी। इसके बाद बाइक सवार भाग गया था। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
- 3 दिसंबर को पंचकूला सेक्टर-11 में 70 साल की महिला कमलेश के घर के आंगन में घुसकर सोने की झपटी गई थी।
- 7 दिसंबर की रात पंचकूला सेक्टर-14 सब्जी मंडी में पास एक्टिवा सवारों ने सेक्टर-10 निवासी 65 साल की कांता रानी का पर्स छीन लिया गया था।
- 12 दिसंबर को देर शाम सेक्टर-2 में स्वर्ण कौर के साथ सेक्टर-5 की सब्जी मंडी के पास चेन स्नैचिंग हुई थी।
- 4 जनवरी को माजरी चौक पर महिला सेक्टर-26 गांव भानू में 50 साल की समरजीत कौर से सोने की बाली छीनी थी, कान में सात टांके लगे थे।
- 5 जनवरी को 62 साल की महिला शरणजीत कौर के साथ स्नैचिंग की वारदात हुई। उनकी भी बालियां छीन ली गईं। चंडीमंदिर थाना में शिकायत दी।
- 17 जनवरी को सेक्टर-19 की महिला का पर्स छीनकर स्नैचर भाग गए थे।
- 22 जनवरी को सेक्टर-16 महिला का पर्स छीनकर झपटमार भाग गए थे।
- 12 फरवरी को रोशनी देवी निवासी सेक्टर-11 में गीता मंदिर के बाहर से स्नैचर पर्स छीनकर ले गए थे।
- 12 फरवरी की शाम सेक्टर-7 में सब्जी खरीदने गई महिला का पर्स झपटा गया था।
- 18 मार्च को सेक्टर-21 में टहलने गई महिला महक से चेन छीनकर भाग गए थे झपटमार
जांच में जुटी पुलिस
सेक्टर-21 चौकी इंचार्ज राहुल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सेक्टर-21 में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की जा रही है। इसके अलावा लाइटों में लगे सीसीटीवी फुटेज आधार पर जांच की जा रही है।