फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bike rider killed in road accident, two injured

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Mon, 09 May 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in road accident, two injured
कालका। शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत एसडीएच कालका में ले जाया गया। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पंचकूला सेक्टर-छह के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। मृतक की पहचान 28 साल के शुभम निवासी कुराड़ी मौहल्ला के रूप में हुई है और वह अविवाहित था। तीनों ही युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि घायल अक्षय के मुताबिक वह अपने दोस्त शुभम और मोहम्मद के साथ देर रात बाइक पर सवार होकर कालका से पिंजौर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह हाउसिंग बोर्ड के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस कारण उनकी बाइक असंतुलित होकर एक और जा गिरी। इस हादसे में शुभम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मृतक के शव को एसडीएच की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed