{"_id":"68efa5e6587f7f6b5b02232e","slug":"bike-rider-hit-by-vehicle-8-year-old-boy-dies-panchkula-news-c-80-1-kpt1001-102827-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, 8 साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, 8 साल के बच्चे की मौत
Wed, 15 Oct 2025 07:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 15 Oct 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद बच्चे के परिजन विलाप करते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा। फगवाड़ा बस स्टैंड पुल पर एक सड़क हादसे में करीब आठ साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े छह बजे रणवीर निवासी गांव जमालपुर अपने माता-पिता के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब वह फगवाड़ा बस स्टैंड के फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
जिसके कारण रणवीर उछलकर उस वाहन की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बच्चे के माता-पिता सड़क के दूसरी तरफ गिरे और वह मामूली रूप से जख्मी हुए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस घायल बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल फगवाड़ा ले गई जहां ड्यूटी डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।