{"_id":"67c75b171bb25d943909ec24","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-thar-coming-from-wrong-direction-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-15637-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गलत दिशा से आ रही थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गलत दिशा से आ रही थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम के आगे शराब के ठेके के सामने गलत दिशा से आ रही थार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीन कुमार (34) के रूप में हुई है।
सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्रवीन कुमार अर्बन लोकल बॉडी सेक्टर-4 में प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करता था। वह सेक्टर-26 में रहता था। तीन मार्च को देर रात दो बजे वह ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर जा रहा था। सेक्टर-3 में थार गाड़ी ने ठेके के सामने गलत दिशा से आकर उसे टक्कर मार दी और भाग गया।
राहगीरों की मदद से उसे सेक्टर -6 अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रवीन की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सिर, चेहरे और शरीर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई मीन कुमार निवासी सेक्टर-26 की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।