फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bike rider dies after being hit by tractor carrying water-filled tanker

पानी से भरे टैंकर को ले जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक सवार, मौत

Tue, 07 Dec 2021 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tractor carrying water-filled tanker
पिंजौर। पंचकूला शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एचएमटी आवासीय परिसर के बाहर पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक सवार को पानी से भरे ट्रैक्टर टैंकर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शिकायतकर्ता संजय कुमार निवासी गांव भोगपुर ने बताया कि उसका भाई राकेश कुमार परिवार में सबसे छोटा और अविवाहित था। वह पंचकूला में ड्राइवर था। हर रोज की तरह उसका भाई राकेश पंचकूला से शाम 4 बजे बाइक पर गांव भोगपुर आ रहा था। उस दौरान वह भी पेट्रोल डलवाने एचएमटी स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था। जब वह पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो उसने देेखा कि पंचकूला की तरफ से एक ट्रैक्टर टैंकर तेजी से आ रहा था। ट्रैक्टर के ड्राइवर ने कट मारा, जिससे ट्रैक्टर की अगली साइड उसके भाई की बाइक से लग गई। उसका भाई ट्रैक्टर और पानी के टैंकर के बीच गिर गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके भाई के ऊपर से पानी से भरे टैंकर का टायर निकल गया। इसके बाद चालक अपने ट्रैक्टर को एक तरफ खड़ा कर उसके पास आया। मौके पर भीड़ एकत्रित होते देखकर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में उसने और अन्य लोगों ने उसके भाई को कालका के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसके भाई राकेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed