{"_id":"69e146587728dafde20465a4","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-tempo-driver-absconding-panchkula-news-c-87-1-pan1011-135405-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टैम्पो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टैम्पो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
विज्ञापन
ग्रीन पार्क फेज-1 में हादसा, नंबर प्लेट के आधार पर आरोपी की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया ग्रीन पार्क फेज-1 में तेज रफ्तार टैम्पो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया।
मृतक की पहचान गांव अभयपुर निवासी विजय वर्मा (33) के रूप में हुई है। वह अपने बेटे को स्कूल से लेने सेक्टर-12ए जा रहा था। इसी दौरान प्लॉट नंबर 209 के पास अमरटैक्स पार्क की ओर से आए टैम्पो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल विजय को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद टैम्पो चालक वाहन सहित फरार हो गया, लेकिन नंबर प्लेट मौके पर गिर गई, जिसे मृतक के पिता ने पुलिस को सौंप दिया। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और नंबर प्लेट के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।