फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   bijali nigams sent wrong bills to 1.40 lakh consumers

1.40 लाख उपभोक्ताओं भेजे गलत बिल, अब नए बिल किए जारी

Tue, 04 May 2021 10:04 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
bijali nigams sent wrong bills to 1.40 lakh consumers
चंडीगढ़। हरियाणा बिजली वितरण निगमों के बिलिंग सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खराबी के 1.40 लाख उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजने का मामला सामने आया है। हालांकि, निगम ने बिल भरने की तिथि बढ़ाकर उपभोक्ताओं को नए बिल जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि 16 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2021 की अवधि के दौरान उपभोक्ताओं के स्पॉट बिल गलत बकाया राशि के साथ जारी हो गए थे। कई शहरों में उपभोक्ताओं को पिछले बिलों का भुगतान करने के बावजूद उस राशि को बिल में जोड़ दिया गया था। हालांकि, बिलिंग सिस्टम में उपरोक्त बिल बिल्कुल ठीक बने हैं और जो उपभोक्ता ऑनलाइन या विभाग के काउंटर पर जाकर बिल भरते हैं, वहां दिखाई गई बिल की राशि में बकाया संबंधित कोई गड़बड़ी नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि उपभोक्ताओं को हुई असुविधा के मद्देनजर बिजली निगमों द्वारा प्रभावित उपभोक्ताओं केे बिजली बिल भरने की तारीख को आगे बढ़ाकर नए बिल जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

यहां कर सकते हैं संपर्क
इस मामले में उपभोक्ता ‘ग्राहक सेवा केंद्र’ से संपर्क करने के लिए यूएचबीवीएन के टोल फ्री नंबर 1912/18001801550 व डीएचबीवीएन के टोल फ्री नंबर 18001804334 पर कॉल कर सकते हैं या यूएचबीवीएन के उपभोक्ता व्हाट्सएप नंबर 9815961912 और डीएचबीवीएन के उपभोक्ता व्हाट्सएप नंबर 8813999708 पर मैसेज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed