फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bid for fair ground cancelled, contract to be re-awarded after demarcation

Panchkula News: मेले की जमीन की बोली रद्द, निशानदेही के बाद होगा दोबारा ठेका

Tue, 10 Mar 2026 02:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Bid for fair ground cancelled, contract to be re-awarded after demarcation
रायपुररानी। चैत्र नवरात्र मेले के लिए पंचायत जमीन की प्रस्तावित खुली बोली सोमवार को रद्द कर दी गई। बोली में हिस्सा लेने पहुंचे ठेकेदारों ने पहले पंचायत जमीन की निशानदेही कराने की मांग कर दी, जिसके बाद पंचायत ने फिलहाल बोली प्रक्रिया स्थगित कर दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ग्राम सचिवालय में बोली प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही ठेकेदारों ने जमीन की सही सीमाओं की निशानदेही कराने की बात उठाई। इस पर पंचायत ने निशानदेही के लिए समय मांगा और बोली को फिलहाल रद्द करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार जमीन की निशानदेही करवाने के बाद नई तिथि तय कर दोबारा खुली बोली करवाई जाएगी, ताकि मेले के दौरान दुकानें, झूले और अन्य गतिविधियों के लिए स्थान आवंटित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed