फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bhim Singh, who was the PSO of Tau Devi Lal, who is living a life of oblivion, will now stay in Teja Kheda Farm

गुमनामी की जिंदगी जी रहे ताऊ देवीलाल के पीएसओ अब तेजा खेड़ा में रहेंगे

Wed, 02 Jun 2021 01:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bhim Singh, who was the PSO of Tau Devi Lal, who is living a life of oblivion, will now stay in Teja Kheda Farm
चंडीगढ़। गुमनामी की जिंदगी जी रहे ताऊ देवीलाल के पीएसओ रहे भीम सिंह अब ओमप्रकाश चौटाला के निवास स्थान तेजा खेड़ा में रहेंगे। बकायदा उनको यहां पर एक कमरा दिया गया और एक सेवादार भी दिया गया है। खुद पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने उनको राजस्थान की एक धर्मशाला से यहां बुलाया है। भीम सिंह को गले लगाया और कहा कि अब से तेजा खेड़ा ही आपका घर है। भीम सिंह पुलिस में थे, लेकिन पुलिस की नौकरी छोड़कर ताऊ देवीलाल के साथ पीएसओ के तौर पर साथ रहे। लोग उन्हें भीम ताऊ के नाम से बुलाते हैें। भीम ताऊ कई सालों से गुमनामी की जिंदगी व्यतीत कर रहे थे।
विज्ञापन

चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को दो दिन पहले पता चला कि भीम ताऊ, गांव खाजवाला निवासी, बीकानेर में एक धर्मशाला में रह रहे हैं। उन्होंने उसी समय अपने पोते करण चौटाला को बुलाकर भीम सिंह को अपने साथ तेजा खेड़ा निवास पर लाने को कहा। भीम ताऊ जैसे ही तेजा खेड़ा निवास पर पहुंचे तो पूर्व सीएम चौटाला ने उसे गले से लगा लिया और कहा कि अब यही आपका घर है। बुजुर्ग भीम सिंह ने कहा कि चौटाला परिवार की यही खासियत है कि वह अपने कार्यकर्ता को नहीं छोड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed