फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bharat Gaurav Train will take you on a tour of five main religious places of South India

Panchkula News: दक्षिण भारत के पांच मुख्य धार्मिक स्थलों की सैर कराएगी भारत गौरव ट्रेन

Fri, 28 Jun 2024 05:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Bharat Gaurav Train will take you on a tour of five main religious places of South India
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन 17 जुलाई को चंडीगढ़ से रवाना होकर दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक और दर्शनीय स्थलों की सैर कराएगा। इसमें यात्रियों को दक्षिण भारत के पांच मुख्य धार्मिक स्थल रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम सहित तिरुपति के दर्शन कराए जाएंगे। 12 दिन और 11 रात की यात्रा के लिए रेलवे ने 30,500 रुपये का पैकेज तय किया है। यह पर्यटक ट्रेन 17 जुलाई को दक्षिण भारत दर्शन के लिए अमृतसर से रवाना होकर ग्वालियर तक निर्धारित 13 रेलवे स्टेशनों के यात्रियों को लेकर जाएगी।
डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि रामेश्वरम में श्री रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै में मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी में स्थानीय दर्शनीय स्थल, त्रिवेंद्रम में पद्मनाभ स्वामी मंदिर व कोवलम समुद्र तट और तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। ट्रेन की बुकिंग 17 जुलाई से पहले करवानी अनिवार्य है। इसमें 780 यात्रियों को ले जाने की सुविधा होगी। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.com पर जाकर भारत दर्शन पर्यटक ट्रेन पर लॉगइन करके ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। यात्रा 17 जुलाई से शुरू होकर 28 जुलाई को वापसी होगी।
विज्ञापन


यहां यहां से यात्रियों को लेकर जाएगी ट्रेन
पर्यटक ट्रेन सिर्फ 13 रेलवे स्टेशनों से ही यात्रियों को दक्षिण भारत के दर्शन के लिए लेकर जाएगी। अमृतसर जंक्शन, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हजरत निजामुद्दीन, पलवल, मथुरा, आगरा व ग्वालियर जंक्शन से ही यात्री ट्रेन में बैठ सकते हैं। अंतिम स्टेशन ग्वालियर से यात्रियों को बैठाने के बाद ट्रेन सीधे रामेश्वरम में रुकेगी। वहां से धार्मिक और दार्शनिक स्थलों पर जाने के लिए आईआरसीटीसी सड़क मार्ग के लिए बस सेवा भी प्रदान करेगी। इसका खर्च आईआरसीटीसी स्वयं देगी। ट्रेन दिन में यात्रियों के भ्रमण के लिए स्टेशन पर रुकेगी और रात को अगले धार्मिक स्थल पर जाने के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed