फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bharat Bandh: Silence on the highway, markets openly missing, roadways buses did not run, five trains including three Shatabdi canceled, one thousand police personnel stationed at 40 points

भारत बंद: हाईवे पर सन्नाटा, बाजार खुले-रौनक गायब, रोडवेज की बसें नहीं चलीं, तीन शताब्दी समेत पांच ट्रेनें रद्द, 40 नाकों पर तैनात रहे पुलिस के एक हजार जवान

Tue, 28 Sep 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh: Silence on the highway, markets openly missing, roadways buses did not run, five trains including three Shatabdi canceled, one thousand police personnel stationed at 40 points
पंचकूला। भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के कारण जिले की सड़कों पर सोमवार को दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। कृषि कानूनों के विरोध में कालका-शिमला हाईवे पर पिंजौर-चंडीमंदिर टोल प्लाजा, पंचकूला-यमुनानगर मार्ग पर जलौली टोल प्लाजा के अलावा अन्य संपर्क मार्गों पर जाम लगाने से यातायात पूरी तरह ठप रहा। किसानों ने ट्रैक्टर अड़ाकर जाम लगा रखा था। लोगों को जाम खुलवाने के लिए किसान नेताओं से बहस करते देखा गया।
विज्ञापन

अनेक लोग अस्पताल का कार्ड दिखाकर जाने की गुहार लगाते देखे गए। जिले में बाजार खुले रहे लेकिन बाजारों में चहल-पहल अन्य दिनों की अपेक्षा कम थी। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर 40 नाकों पर करीब एक हजार जवानों को तैनात किया था। बंद के मद्देनजर हरियाणा रोडवेज पंचकूला डिपो से लंबी और स्थानीय दूरी की सभी 70 बसों का संचालन बंद रहा। इसके अलावा तीन शताब्दी और दो एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस की एडवाइजरी का लोगों ने पालन किया। लोग हाईवे पर कम ही निकले। कालका, बरवाला, रायपुररानी, पिंजौर और मोरनी में बंद का असर कम ही देखने को मिला।
विज्ञापन

पंचकूला से लगते राष्ट्रीय राजमार्ग पंचकूला-यमुनानगर (एनएच-344), जीरकपुर-कालका शिमला हाईवे (एनएच-5), पिंजौर-नालागढ (एनएच-21 ए) और अन्य छोटे-बड़े मार्गों पर किसानों ने जाम लगाया। इससे यातायात बाधित रहा और भारी वाहन सड़कों पर नजर नहीं आए। जाम के हालात सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बने रहे। डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि सभी नागरिकों को पहले सूचित किया गया था। इस कारण जाम के हालात नहीं बने। पुलिस की तरफ से नाके लगाकर सभी जगह शांति व्यवस्था बनाई थी। किसानों के आंदोलन को देखते हुए नागरिक और पुलिस प्रशासन की तरफ से यात्रियों के लिए व्यापक प्रबंध थे। हरियाणा रोडवेज पंचकूला के जीएम विनेश कुमार के अनुसार बंद की वजह से 70 बसों का परिचालन नहीं हो पाया। इससे रोडवेज को करीब 1.20 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से ट्रैफिक हुआ डायवर्ट
पिंजौर से पंचकूला आने वाला ट्रैफिक चंडीगढ़ बद्दी सड़क की तरफ डायवर्ट किया गया ताकि चंडीगढ़ से लोग पंचकूला और मोहाली जा सकें। मौली साइड से त्रिलोकपुर, मट्टांवाला साइड ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। पिंजौर से पंचकूला आने के लिए थापली, मांदना से होकर नाडा गांव की तरफ ट्रैफिक रवाना किया गया था। कालका-जीरकपुर हाईवे पर चंडीमंदिर टोल, ओल्ड पंचकूला, सेक्टर-20 फ्लाईओवर पर किसानों ने रास्ता बंद किया था। पंचकूला-बरवाला हाईवे पर नग्गल टोल, कोट फ्लाईओवर का रास्ता भी बंद था। पिंजौर-नालागढ़ हाईवे को किसानों ने बंद किया था।

हाईवे में जाम को लेकर एडवाइजरी जारी की गई थी। इसलिए लोग घरों से कम निकले। पुलिस की तरफ से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जगह पैनी नजर रखी गई। लोगों ने इन रूटों पर सफर नहीं किया। पुलिस की तरफ सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। - मोहित हांडा, पुलिस उपायुक्त, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed