{"_id":"6a1c7f7b49a4a7615c01979d","slug":"beware-of-those-asking-for-money-in-the-name-of-increasing-marks-cbse-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23716-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबर बढ़ाने के नाम पर पैसे मांगने वालों से रहें सतर्क: सीबीएसई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबर बढ़ाने के नाम पर पैसे मांगने वालों से रहें सतर्क: सीबीएसई
विज्ञापन
पंचकूला। सीबीएसई ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी से दसवीं और बारहवीं के नंबर बढ़ाने के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं तो किसी भी स्थिति में भुगतान न करें।
सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि यदि इस प्रकार की फर्जी कॉल या मैसेज प्राप्त होते हैं तो उनकी शिकायत तुरंत व्हाट्सएप नंबर 99154-52233 पर या ईमेल Ropkl.ps2ro@ cbseshiksha.in पर की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीबीएसई किसी भी सेवा, परिणाम सुधार, अंक बढ़ाने या प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर किसी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं करता।
उन्होंने कहा कि संदिग्ध कॉल, मैसेज या आर्थिक मांग की स्थिति में स्क्रीनशॉट, कॉल रिकॉर्ड या अन्य साक्ष्य के साथ शिकायत दर्ज कराई जाए। बोर्ड ने आश्वासन दिया कि प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि यदि इस प्रकार की फर्जी कॉल या मैसेज प्राप्त होते हैं तो उनकी शिकायत तुरंत व्हाट्सएप नंबर 99154-52233 पर या ईमेल Ropkl.ps2ro
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संदिग्ध कॉल, मैसेज या आर्थिक मांग की स्थिति में स्क्रीनशॉट, कॉल रिकॉर्ड या अन्य साक्ष्य के साथ शिकायत दर्ज कराई जाए। बोर्ड ने आश्वासन दिया कि प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन