फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   before dussehra celebrated see the traffic plan

दशहरे पर रावण दहन देखने निकले तो इन रास्तों को करे फालो

Tue, 08 Oct 2019 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
before dussehra celebrated see the traffic plan
चंडीगढ़। मंगलवार को दशहरा पर्व पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पार्किंग की समस्या को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में पार्किंग की व्यवस्था की है ताकि लोगों को अपने वाहन खड़ा करने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

इन जगहों पर करें वाहन पार्क
सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में दशहरा उत्सव देखने वाले लोग सेक्टर-17 स्थित फुटबाल ग्राउंड, सेक्टर-17 नीलम सिनेमा के सामने, सेक्टर-17 बस स्टैंड के पास, सेक्टर-22ए की मार्केट, सेक्टर-22बी मार्केट, सेक्टर-23बी स्थित ब्लड डीसीज अस्पताल के पास अपने वाहनों को पार्क कर सकते हैं। इसके साथ ही शाम 5.30 से 6.30 बजे तक भीड़भाड़ के दौरान एक घंटे के लिए रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। सेक्टर-18, 19, 20, 21, अरोमा लाइट प्वाइंट, सेक्टर-17, 18 लाइट प्वाइंट से सेक्टर-17 चौक की तरफ आने वाले वाहनों को उद्योग पथ की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-34 में यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के वाहन पार्किंग सुविधा के लिए सेक्टर-34 स्थित सब्जी मंडी, गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, लाइब्रेरी बिल्डिंग, श्याम मॉल पार्किंग, पिकाडली मॉल, सेक्टर-34 पेट्रोल पंप, कांप्लेक्स पार्किंग में वाहन पार्क करने की सुविधा की गई है। इस मौके पर शाम 5 से 7 बजे तक लेबर चौक से लेकर सेक्टर-33, 34 लाइट प्वाइंट तक रोड बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-34 श्याम मॉल की ओर से वन-वे कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-46 में पार्किंग की व्यवस्था
लोग अपने वाहन को सेक्टर-46 की पार्किंग मार्केट, रेहड़ी मार्केट और सेक्टर-46डी बूथ मार्केट में वाहनों को पार्क कर सकते हैं। सेक्टर-45, 46 लाइट प्वाइंट से सेक्टर-46 तक शाम 5 से 7 बजे आम जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा। साथ ही अगर आपको किसी तरह की ट्रैफिक समस्या हो तो 1073 पर कॉल कर सकते हैं।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस सतर्क
दशहरे के मौके पर जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है। क्राइम ब्रांच, थाना पुलिस, आपरेशन सेल समेत अन्य विंग चप्पे-चप्पे पर सतर्क है। इस दौरान कोई गलत गतिविधि करते हुए पाया गया तो पुलिस उस पर सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस पीसीआर, चीता स्क्वॉड और अन्य विंग गश्त करते दिखेंगे। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। मार्केट और भीड़भाड़ वाले एरिया में पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed