{"_id":"6287f8e8064d643a3d04fe42","slug":"beautification-of-sectors-across-ghaggar-will-be-done-in-five-years-surat-will-change-pkl-office-news-pkl45125268","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में हो जाएगा घग्गर पार के सेक्टरों का सौंदर्यीकरण, बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में हो जाएगा घग्गर पार के सेक्टरों का सौंदर्यीकरण, बदलेगी सूरत
विज्ञापन
पंचकूला। विकास के मामले में पिछड़ा हुआ माने जाने वाले घग्गर पार के क्षेत्र के सेक्टरों की पांच साल में सूरत ही बदल जाएगी। यहां का आधुनिक सुविधाओं के साथ सौंदर्यीकरण किया जाएगा। एक साथ कई बड़ी परियोजनाओं के साथ क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। इनमें से कुछ पर काम चल रहा है तो कुछ अभी पाइपलाइन में हैं। योजनाएं पूरे जिले के लिए हैं, मगर इनका सबसे ज्यादा फायदा घग्गर पार के क्षेत्र के सेक्टरों को ही होगा।
घग्गर पार का क्षेत्र शहर से काफी दूर होने के कारण विकास कार्यों से अछूता सा रहा है। आम लोगों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का उस तरफ आना-जाना कम ही रहता है। मगर अब कई बड़ी परियोजनाएं वहां शुरू होने वाली हैं। वहीं कुछ पहले से ही चल रही हैं। आने वाले लगभग पांच साल बाद घग्गर पार क्षेत्र की सूरत बदली नजर आएगी।
50 करोड़ से बन रहा ओवरब्रिज
सेक्टर 24-26 के डिवाइडिंग रोड से लेकर 20-21 के डिवाइडिंग रोड तक ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इससे घग्गर पार क्षेत्र के साथ शहर की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। जीरकपुर की तरफ जाने वाले लोगों का भी काफी समय बचेगा। पंजाब सरकार की ओर से जमीन नहीं देने के कारण इसका काम कई दिन से रुका पड़ा था। अब इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। वन विभाग की जमीन से पेड़ों की कटाई भी शुरू हो गई है। पुल की लंबाई 360 मीटर है और 740 मीटर का सर्विस रोड रहेगा।
विज्ञापन
18 एकड़ में बन रहा मल्टी फीचर्ड पार्क
शहर के सेक्टर-24 में मल्टी फीचर्ड पार्क का निर्माण किया जा रहा है। यह देश के सबसे बेहतरीन पार्कों में शुमार होगा। इस पर 7.70 करोड़ रुपये का बजट खर्च होना है। इसमें हरे घास के मैदान के साथ-साथ कई तरह के एडवेंचर स्पॉट भी होंगे। इसका निर्माण पूरा होने के बाद ट्राइसिटी के अलावा दूसरे शहरों से भी लोग यहां घूमने के लिए आया करेंगे। इससे इस क्षेत्र में सुविधाओं के साथ-साथ लोगों का व्यापार भी बढ़ेगा।
30 एकड़ में बनाया जाएगा मेडिकल कॉलेज
शहर के सेक्टर-32 में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना है। इसके लिए 30 एकड़ जगह निर्धारित हो गई है। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में तो विस्तार होगा ही साथ ही यहां लोगों को आवामगन बढ़ेगा। उसके साथ ही यातायात व्यवस्था सुधरेगी और मार्केट भी बेहतर होंगी।
ये योजनाएं भी देंगी क्षेत्र के विकास को पंख
- सेक्टर-27 में ओल्ड एज होम का निर्माण किया जा रहा है जो नौवें महीने तक पूरा कर लिया जाएगा।
- सेक्टर-23 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग का भवन बनकर तैयार हो चुका है। अब उसे अंतिम रूम दिया जा रहा है।
- सेक्टर-31 में 3.80 करोड़ रुपये से कम्युनिटी सेंटर बनाया जा रहा है।
- सेक्टर-28 और सेक्टर-20 में पुनर्वास योजना के तहत 7500 फ्लैट बनाए जाने हैं।
- सेक्टर-26 में पॉलिटेक्निक गेस्ट हाउस के भवन का ढांचा तैयार हो चुका है।
- सेक्टर-32 में 220 केवी सब स्टेशन का काम भी अंतिम चरण में चल रहा है।
- घग्गर पार क्षेत्र में ऑक्सीवन भी बनाया जाना है। इसकी तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं।
शहर के विकास को लेकर सरकार गंभीर है। सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है। हर महीने समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देखी जाती है। घग्गर पार क्षेत्र में विकास कार्य भी तेजी से कराए जा रहे हैं। - महावीर कौशिक, उपायुक्त, पंचकूला।