फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Be ready for heavy fines if you do not hand over the pending cases against the honorable ones: High Court

पंजाब-हरियाणा को हाईकोर्ट से फटकार: माननीयों पर लंबित मामलों की जानकारी न सौंपी तो लगेगा भारी जुर्माना

Thu, 08 Sep 2022 02:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 08 Sep 2022 02:00 AM IST
सार

हाईकोर्ट ने कहा कि अब दोनों राज्यों को एक अंतिम अवसर दिया जा रहा है। अब अगर अगली सुनवाई से पहले यह जानकारी नहीं दी गई गई तो दोनों राज्यों पर हाईकोर्ट भारी जुर्माना लगा सकता है।
 

विज्ञापन
Be ready for heavy fines if you do not hand over the pending cases against the honorable ones: High Court
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट

विस्तार

हरियाणा और पंजाब के पूर्व और मौजूदा सांसदों/विधायकों (माननीयों) के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों को लेकर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल न करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दोनों राज्यों को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने दोनों को चेतावनी दी कि अगली सुनवाई पर जानकारी नहीं दी गई तो उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई पर दोनों राज्यों को आदेश दिए थे कि उनके क्षेत्र में पूर्व और मौजूदा सांसदों/विधायकों के खिलाफ चल रहे केस का स्टेटस कोर्ट में बताएं। बुधवार को सुनवाई के दौरान दोनों ही राज्यों ने जानकारी नहीं दी। इस पर हाई कोर्ट ने दोनों राज्यों को फटकार लगाते हुए कहा कि पहले ही इन केसों के निपटारे में देरी हो रही है और ऊपर से दोनों राज्य आदेश का पालन नहीं कर पा रहे हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि अब दोनों राज्यों को एक अंतिम अवसर दिया जा रहा है। अब अगर अगली सुनवाई से पहले यह जानकारी नहीं दी गई गई तो दोनों राज्यों पर हाईकोर्ट भारी जुर्माना लगा सकता है।
विज्ञापन


पिछली सुनवाई पर पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया था कि इस समय पंजाब में पूर्व और मौजूदा सांसदों/विधायकों के खिलाफ दर्ज 48 केसों की जांच अभी जारी है और 89 केस अलग-अलग अदालतों में चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed