फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Be careful at night... you might get robbed near Parashuram Chowk and CID Park

Panchkula News: रात में संभलकर चलें... परशुराम चौक और सीआईडी पार्क की तरफ हमलाकर हो सकती है लूट

Fri, 27 Jun 2025 12:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Be careful at night... you might get robbed near Parashuram Chowk and CID Park
पंचकूला। शहर में सार्वजनिक स्थलों पर लोग सुरक्षित नहीं हैं। खासकर परशुराम चौक के नजदीक और सीआईडी पार्क की तरफ रात के समय जाना खतरे से खाली नहीं है। सीआईडी पार्क में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात युवकों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। सोमवार तड़के करीब साव तीन बजे परशुराम चौक के पास एक व्यक्ति से चांदी चेन समेत तीन हजार रुपये की लूट हुई। वहीं, कार पर लाठियां बरसाकर चालक को लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन


इन घटनाओं के बाद से औद्योगिक क्षेत्र और सीआईडी पार्क के आसपास रहने वाले लोगों में खौफ पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि शहर में लूटपाट, चोरी, झपटमारी और चाकू मार की घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था लचर हो गई है। रात के समय पुलिस गश्त पर नहीं होती है। अपराधियों को पुलिस का भय नहीं है और बेधड़क वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था पस्त

शहर की सुरक्षा व्यवस्था एकदम पस्त है। सीआईडी पार्क सार्वजनिक स्थल है। यहां बच्चे से लेकर वृद्ध तक घूमने के लिए आते हैं। लड़कियां भी आती हैं। बुधवार शाम चाकू मारने के घटना से लोगों में भय पैदा हो गया है। - भगत सिंह बिस्ट, सेक्टर-19 पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन में चार वारदातें, लोगों में खौफ

सेक्टर-19 में पिछले चार दिन में 4 वारदातें हो चुकी हैं। दो घटनाएं अमर टैक्स रोड पर सोमवार रात करीब तीन बजे हुई हैं, जिसमें एक कार पर पर लाठियां बरसा कर लूट की कोशिश की। उसी रात एक युवक से चांदी की चैन और तीन हजार रुपये नकद लूट लिए। वहीं उसे चाकू मारने की धमकी दी। इन घटनाओं से लोगों में खौफ है। -बलदेव भंडारी, सेक्टर-19, पंचकूला

शहर में सुरक्षा व्यवस्था चौपट

लुटेरों को पुलिस का भय खत्म हो गया है। आरोपियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े चोरी, लूट, स्नैचिंग की वारदात सामने आ रही हैं। न ही पुलिस रात को गश्त पर रहती है। शहर की सुरक्षा व्यवस्था चौपट है। कोई किसी की सुनने वाला नहीं है। -बालादत्त जोशी, सेक्टर-19 पंचकूला।

आए दिन हो रही घटनाएं

सीआईडी पार्क में बुधवार शाम को दो युवकों को चाकू मारने की घटना हुई है। दो चार दिन पुलिस यहां दिखेगी। उसके बाद फिर वहीं हाल। यहां आए दिन घटनाएं घटित होती हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से कोई खास कदम नहीं उठाया गया। -अतर सिंह, सेक्टर-19 पंचकूला

पुलिस चौकस रहे तो घटनाएं ही न हों

पुलिस घटना होने के बाद जागती है। अगर पहले से चौकस रहे तो शहर में ऐसी घटनाएं हो ही नहीं सकतीं। परशुराम चौक से लेकर सीआईडी चौक, अभयपुर और औद्योगिक क्षेत्र में चोरी, लूटपाट और चाकू मारने की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है। -रामू, सेक्टर-19 पंचकूला




पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। - सोमवीर ढाका, सेक्टर-20 थाना पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed