{"_id":"68264b4b8f9620c11104dd5b","slug":"battery-thief-caught-by-crime-branch-panchkula-news-c-87-1-pan1009-122654-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा बैटरी चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा बैटरी चोर
विज्ञापन
पंचकूला और चंडीगढ़ में दर्ज हैं 8 मामले
तलाशी के दौरान 25 हजार की नगदी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच टीम ने एक शातिर बैटरी चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पुनीत कुमार उर्फ विक्की उर्फ पेप्सी निवासी रविंद्र एन्क्लेव फेज-1 बलटाना मोहाली (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी फिलहाल श्याम नगर बलटाना में किराये पर रह रहा था।
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि श्याम नगर बलटाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी देखा गया है। टीम ने उसे धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पंचकूला से अब तक 12 बैटरियां चुराई हैं, जिन्हें वह राह चलते कबाड़ियों को सस्ते दाम पर बेच देता था। तलाशी के दौरान आरोपी से 25 हजार की नगदी बरामद हुई है। आरोपी पहले मोटर मैकेनिक का काम करता था, लेकिन नशे की लत के चलते उसने अपराध की राह पकड़ ली। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे चोरी का बाकी सामान की बरामद करेगी।