{"_id":"68b1c2c7605110125f0a2412","slug":"bathinda-police-brought-the-accused-of-smuggling-from-kapurthala-jail-on-production-warrant-panchkula-news-c-66-1-spkl1006-101799-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कपूरथला जेल से तस्करी करने वाले आरोपी को बठिंडा पुलिस लाई प्रोडक्शन वारंट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कपूरथला जेल से तस्करी करने वाले आरोपी को बठिंडा पुलिस लाई प्रोडक्शन वारंट पर
Fri, 29 Aug 2025 08:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 29 Aug 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। कपूरथला जेल में बंद कैदी द्वारा चलाए जा रहे नशा तस्करी के नेटवर्क मामले में बठिंडा पुलिस उक्त कैदी इशांत कुमार को शुक्रवार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। वहां पर अदालत में पेश करके आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
वीरवार को पुलिस ने राहुल नामक युवक को थाना केनाल पुलिस ने संतपुरा रोड बठिंडा से आधा किलो हेरोइन समेत काबू किया था। जिसने पुलिस के पास खुलासा किया था कि उसे उक्त खेप कपूरथला जेल में बंद इशांत कुमार ने पहुंचाई थी। आरोपी राहुल पुलिस के पास दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।
सूत्रों ने बताया कि उक्त आधा किलो हेरोइन समेत पकडे गए आरोपी राहुल के खुलासे उपरंत शुक्रवार को पुलिस की एक टीम कागजी कारवाई पूरी करने के बाद कपूरथला जेल पहुंची। जहां पर आरोपी इशांत कुमार को पुलिस प्रोडंक्शन वारंट पर लेकर बठिंडा पहुंची। सूत्र बतातें है कि पुलिस ने आरोपी इशांत को अदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। सूत्र बतातें है कि अब पुलिस राहुल और इशांत को आमने सामने बिठाकर गहराई से पूछताछ करेगी और पता लगाने का प्रयास करेगी कि जेल में बंद आरोपी किस तारीके से जेल से बाहर अपने साथियों के साथ संपर्क करता था और कहां कहां से नशा लाने के लिए कहता था। इसके अलावा पुलिस पता लगाने का प्रयास करेगी कि उक्त नशा तस्करी नेटवर्क के साथ कितने लोग कहां कहां से जुडे हुए है। सूत्र बतातें है कि पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जेल में बंद रहते समय से लेकर अब तक कितना नशा किसको वेचा है।