फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Basketball players preparing for Khelo India

Panchkula News: खेलो इंडिया की तैयारी में जुटे बास्केटबॉल खिलाड़ी

Sat, 31 Oct 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Basketball players preparing for Khelo India
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अभ्यास मैचों से परखी जा रही खिलाड़ियों की तकनीक और टीम भावना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में बास्केटबॉल खिलाड़ी आगामी खेलो इंडिया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हैं। खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर बनाने के लिए स्टेडियम में नियमित अभ्यास के साथ अभ्यास मैच भी करवाए जा रहे हैं। इनमें खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। कोच अमरजीत कौर की देखरेख में आयोजित इन मैचों के दौरान खिलाड़ियों की गेंद पर पकड़, पास देने की तकनीक, निशाना लगाने की क्षमता और बचाव व आक्रमण के तरीकों को परखा जा रहा है। साथ ही टीम के बीच तालमेल और आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। कोच अमरजीत कौर खिलाड़ियों को मैच के दौरान होने वाली गलतियों के बारे में समझाकर उनमें सुधार के तरीके बता रही हैं। अभ्यास मैचों के माध्यम से खिलाड़ियों को वास्तविक मुकाबले जैसा अनुभव दिया जा रहा है, ताकि वे अपनी कमजोरियों को पहचान सकें। खिलाड़ियों को तेजी से निर्णय लेने, सही समय पर पास देने और टीम भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नियमित अभ्यास और मैचों के जरिए उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed