फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Barricades installed on over height angles of Rambagh Road, relief from jam

Panchkula News: रामबाग रोड के ओवर हाइट एंगलों पर लगे बैरिकेड, जाम से मिला छुटकारा

Sat, 25 May 2024 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Barricades installed on over height angles of Rambagh Road, relief from jam
विज्ञापन




कालका (सौरव यादव)। रामबाग रोड कालका में लगे लोहे के ओवरहाइट एंगलों पर नगर परिषद ने बैरिकेड लगवा दिए हैं। इससे इस रोड पर भारी वाहनों का आवागमन कम हो गया है और जाम नहीं लगता। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। अमर उजाला ने लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था और खबरें प्रकाशित की थीं। समस्या का समाधान होने पर स्थानीय लोगों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया है।


रामबाग रोड पर लगाए गए थे दो ओवर हाइट एंगल

दरअसल, रामबाग रोड पर भारी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आमजन को इससे निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने रामबाग रोड के प्रवेश द्वार पर और रामबाग के पास कुल दो ओवरहाइट एंगल लगाए थे। लेकिन काफी लंबे अरसे से इन दोनो ओवरहाइट एंगलाें के बैरिकेड हट गए थे। इस कारण इस रोड पर हर समय भारी वाहन दौड़ते नजर आते थे। अब ओवरहाइट एंगल पर बैरिकेड लगने से यहां से भारी वाहनों के आने-जाने का सिलसिला कम हो गया है।
विज्ञापन


अक्सर लग जाता था जाम

रामबाग रोड के प्रवेश द्वार से लेकर रामबाग तक सड़क संकरी है। इस रोड पर ओवरहाइट एंगल्स से बैरिकेड हटे होने से यहां भारी वाहन प्रवेश कर जाते थे, जिनकी वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। रविवार को सप्ताहिक सब्जी मंडी लगने के कारण शाम के समय इस रोड से निकलने में लोगों के पसीने छूट जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed